फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ROAD

पीडब्ल्यूडी भी एनएचएआई के नक्शे कदम पर

Sat, 20 Jul 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
ROAD
बरेली। कांवड़ यात्रा शुरू होने से ऐन पहले प्रशासन तो सड़कों के गड्ढों को लेकर परेशान है लेकिन पीडब्ल्यूडी की टीम फिर भी सड़कों को गुड्ढा मुक्त करने के नाम पर लीपापोती कर रही है। किला-चौपुला रोड के भीषण गड्ढों पर पैच वर्क करने के नाम पर रेत भर दिया गया जिस पर हैवी ट्रैफिक निकलने से उस पर फिर गड्ढे हो गए हैं। कई जगहों पर खतरनाक गड्ढों के पास रोड पर बड़े पत्थर रख दिए गए है। इससे एक्सीडेंट का खतरा कम होने के बजाय और बढ़ गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने मानसून सीजन आने से पहले सड़क के गड्ढों को भरने की सुध नहीं ली। अब सावन और कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले कमिश्नर-डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिन मार्गों से कांवड़िए गुजरेंगे, उन्हेें तत्काल गड्ढा मुक्त कर दिया जाए। बारिश शुरू होने से दिक्कत यह है कि सड़क के गड्ढों में पानी भरा हुआ है। बारिश और जलभराव से कोलतार से पक्के पैच बनाया जाना मुमकिन नहीं है। चूंकि उच्चाधिकारियों का दबाव है कि इसलिए पीडब्ल्यूडी ने दिखावे के तौर पर किला-चौपुला रोड पर गड्ढा भरने के लिए रेत भरना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को इस रोड पर गड्ढे भरे तो गए लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। गाड़ियों के पहिए निकलते ही इन गड्ढों का रेत सड़क पर फैल रहा है। इसके अलावा मैकेनियर रोड भी गड्ढों को भरने के लिए रेत डाला गया था। किला ओवरब्रिज रोड पर खतरनाक गड्ढों में वाहनों के पलटने का भी खतरा बना हुआ है। गड्ढों के चारों तरह बड़े पत्थर रख दिए गए हैं। इससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed