{"_id":"5efe3fa28ebc3e42ce0b6573","slug":"rlda-to-extend-lease-term-to-90-years-instead-of-45-bareilly-news-bly411322086","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज अवधि 45 के बजाय 90 साल करे आरएलडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज अवधि 45 के बजाय 90 साल करे आरएलडीए
विज्ञापन
वाइस चेयरमैन वेदप्रकाश डुडेजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपुला रेलवे कॉलोनी विकसित करने के प्रोजेक्ट पर निवेशकों के साथ ऑनलाइन बैठक
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बिल्डरों ने रेलवे के प्रोजेक्ट में दिखाई दिलचस्पी
बरेली। रेल भूमि विकास प्राधिकरण के अफसरों ने चौपुला रेलवे कॉलोनी में व्यावसायिक और आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को तमाम निवेशकों के साथ ऑनलाइन संवाद किया। निवेशकों ने इस परियोजना के बारे में अफसरों से कई सवाल किए जिनके उन्हें जवाब दिए गए। निवेशकों ने परियोजना में दिलचस्पी तो दिखाई लेकिन लीज का समय बढ़ाने पर भी जोर दिया।
रेल भूमि विकास प्राधिकरण यानी आरएलडीए की ओर से चौपुला रेलवे कॉलोनी की खाली जमीन पर व्यावसायिक प्रोजेक्ट और खंडहर हो चुके आवासों का पुनर्निर्माण करना प्रस्तावित है। पिछले महीने प्राधिकरण ने टेंडर मांगे थे। बृहस्पतिवार को आरएलडीए अफसरों ने शहर के प्रमुख बिल्डरों के साथ वेबएक्स मीटिंग कर संवाद किया। बिल्डरों ने प्रोजेक्ट को तो ठीक बताया लेकिन लीज की अवधि 45 साल के बजाय 90 साल करने को कहा। उन्होंने तर्क दिया कि लॉकडाउन में ज्यादातर कारोबार प्रभावित हुए हैं। इनमें रियल एस्टेट भी शामिल है। लिहाजा इस बड़े प्रोजेक्ट की लीज अवधि कम से कम दोगुनी होना चाहिए।
विज्ञापन
ऑनलाइन मीटिंग में आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेदप्रकाश डुडेजा और उनके अधीनस्थ अफसरों ने बारीकी से प्रोजेक्ट समझाया। कहा- प्रोजेक्ट शहर में अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने निवेदशकों के सवालों का समाधान करते हुए आग्रह किया वे 17 अगस्त को प्रस्तावित टेंडर प्रक्रिया में ऑनलाइन बोली लगाएं। बैठक में आरएलडीए अफसर दीपक गुप्ता, संजय साहू, बरेली से निवेश्क रौनक सिंह बग्गा, धर्मेंद्र गुप्ता, हरदीप सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख बिल्डरों ने रेलवे के प्रोजेक्ट में दिखाई दिलचस्पी बरेली। रेल भूमि विकास प्राधिकरण के अफसरों ने चौपुला रेलवे कॉलोनी में व्यावसायिक और आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को तमाम निवेशकों के साथ ऑनलाइन संवाद किया। निवेशकों ने इस परियोजना के बारे में अफसरों से कई सवाल किए जिनके उन्हें जवाब दिए गए। निवेशकों ने परियोजना में दिलचस्पी तो दिखाई लेकिन लीज का समय बढ़ाने पर भी जोर दिया।