{"_id":"61c6208d70297c29f954a83b","slug":"rlda-started-the-work-of-boundary-wall-of-shahdana-ground-bareilly-news-bly4703085106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएलडीए ने शाहदाना ग्राउंड की चहारदीवारी का काम शुरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएलडीए ने शाहदाना ग्राउंड की चहारदीवारी का काम शुरू कराया
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की 36 एकड़ जमीन पर थे अवैध कब्जे, पिछले साल कराई गई थी कब्जामुक्त
बरेली। शाहदाना रेलवे ग्राउंड की जमीन पर शुक्रवार से रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने बाउंड्रीवाल निर्माण का काम शुरू कर दिया है। आरएलडीए ने यह जमीन कंस्ट्रक्शन कंपनियों को 99 साल की लीज पर दी है। रेलवे ग्राउंड में कॉमर्शियल और आवासीय योजना के तहत प्लाटिंग होगी।
चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रेल भूमि विकास प्राधिकरण कई साल से बरेली में शाहदाना ग्राउंड को विकसित करने लिए प्रयासरत है। सात साल पहले 36 एकड़ इस जमीन को रेलवे ने आरएलडीए को हस्तांतरित किया था। इसके बाद से लगातार यहां विकास की संभावनाएं तलाशी जा रही थीं। बीते दिनों आरएलडीए ने भूमि को 99 साल की लीज पर रिद्धि-सिद्धि कंस्ट्रक्शन लिमिटेड समेत तीन अन्य कंस्ट्रक्शन कंपनियों को 99 साल की लीज पर दे दिया। पहले चरण में 380 मीटर बाउंड्री बनाई जा रही है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जा चुकी है।