फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ristrictions on kawar yatra

कांवर यात्रा पर रहेगी सख्ती

Sun, 28 Jun 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
ristrictions on kawar yatra
बरेली। एडीजी व डीआईजी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके बरेली और मुरादाबाद रेंज के नौ कप्तानों से सीधा संवाद किया। इसमें कांवड़ यात्रा जैसे समूह वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाने व अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा में कई जिलों का कामकाज खराब बताकर सुधार का वक्त दिया गया।
विज्ञापन

एडीजी अविनाश चंद्र ने शनिवार शाम 11 बिंदुओं पर नौ जिलों के पुलिस कप्तान को संबोधित किया। डीआईजी राजेश पांडेय भी उन्हीं के कार्यालय में अपनी रेंज के चारों जिलों के कप्तान से मुखातिब हुए। इसमें मुख्य मुद्दा कांवड़ का रहा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा लोग समूह में करते हैं। गंगा घाट से लेकर मंदिरों तक भीड़ रहती है। इसलिए कोविड से संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। ऐसे में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने के बारे में शासन स्तर से दिशानिर्देश दिए गए हैं जिनका अनुपालन कराएं। धर्मगुरुओं, पुजारियों ने भी इसके लिए आह्वान किया है। फिर भी कोई जिद करे और नियम तोड़े तो उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना हेल्थ डेस्क की प्रगति व कोरोना नियंत्रण, गंभीर केसों के खुलासे, लूट रोकने की कार्ययोजना, स्थान और समय बदलकर चेकिंग आदि पर फोकस किया गया। एडीजी ने पॉक्सो एक्ट के लंबित मामलों की मॉनीटरिंग की तो बरेली की स्थिति ही सही नहीं मिली। एसएसपी शैलेश पांडेय को इसके लिए निर्देश दिए गए। बदायूं और संभल के एसपी कोविड के न्यूनतम चालान पर घिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed