फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rise above caste and sub-caste distinctions; victory lies in unity: Devraj

जाति-उपजाति के भेद से ऊपर उठें, एकजुटता में ही विजय : देवराज

Mon, 02 Feb 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rise above caste and sub-caste distinctions; victory lies in unity: Devraj
फरीदपुर। जाति-उपजाति के भेद से ऊपर उठकर एक साथ खड़ा होना चाहिए। एकजुटता में ही विजय है। ये बातें सीएएस इंटर कॉलेज में रविवार को पंचेश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता देवराज ने कहीं। कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिंदुओं के सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए हुआ। मुख्य अतिथि पंचेश्वरनाथ मंदिर के महंत रामगिरी ने सनातन को केवल पूजा पद्धति से बढ़कर, जीवन जीने का गौरवशाली तरीका बताया। विशिष्ट अतिथि मीरा मोहन और गुंजन ने कहा, हमें हिंदू समाज में भेदभाव खत्म करना चाहिए। जब हम संगठित होंगे, तभी देश और संस्कृति की रक्षा होगी।
विज्ञापन

किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज, पुष्पा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। भारत माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में आरएसएस के जिला संघ चालक डॉ. महेश चौधरी और पितांबरपुर के कई संगठनों ने सहयोग किया। इस दौरान विश्वनाथ प्रताप सिंह, अनुज शर्मा , राहुल, नगर संघ चालक ब्रह्मेंद्र मिश्रा, मानवेंद्र राणा, सोमपाल राठौर आदि मौजूद रहे।

--
हिंदू समाज में एकता स्थापित करने का आह्वान

नवाबगंज। मोहल्ला बिजौरिया स्थित एक स्कूल के पीछे रविवार को बस्ती हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य और नानकमत्ता साहिब के डेरा प्रमुख सरदार रवि सिंह ने किया। डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता स्थापित करना और युवाओं को समसामयिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना है। खिचड़ी भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में आरएसएस के जिला कार्यवाह प्रेमपाल, डॉ. आशुतोष गंगवार समेत कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed