{"_id":"65e136d0581f3582280c76ba","slug":"reward-of-rs-20-thousand-each-announced-for-the-arrest-of-prisoners-who-escaped-from-lockup-in-bareilly-2024-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इन बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित, हवालात की खिड़की काटकर हुए थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इन बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित, हवालात की खिड़की काटकर हुए थे फरार
Fri, 01 Mar 2024 07:33 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:33 AM IST
सार
हवालात की खिड़की काटकर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर की तलाश में
एसओजी और पुलिस की पांच टीमें फर्रुखाबाद से लेकर उत्तराखंड तक दबिश दे रही हैं। मगर उनका कोई सुराग नहीं लग सका। अब एसएसपी ने दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर सचिन सैनी और हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में कोर्ट परिसर स्थित सदर हवालात की खिड़की के सरिया काटकर फरार हुए हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी का सुराग नहीं मिल सका है। एसएसपी ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
23 फरवरी की शाम कोतवाली के बिहारीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और सीबीगंज के पस्तौर गांव निवासी गैंगस्टर सचिन सैनी हवालात की सरिया काटकर फरार हो गए थे। सचिन मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले का निवासी है। दोनों ही शातिर अपराधी और आपस में दोस्त हैं।
विज्ञापन
अंकित पर दर्ज हैं 47 मुकदमे
अंकित कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 47 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के घरों से लेकर रिश्तेदारों के घरों तक कई जगह दबिश दी लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। उनके परिचितों और दोस्तों के नंबर सर्विलांस पर लगाकर डिटेल जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन पुलिसकर्मी हो चुके हैं निलंबित
लापरवाही के मामले में दरोगा वीरेंद्र कुमार, सिपाही प्रांशू कुमार और रॉबिन निलंबित किए गए थे। उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। तीनों अगर मिलीभगत के दोषी पाए गए तो बंदियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में इनका नाम शामिल किया जा सकता है।एसओजी और पुलिस की पांच टीमें फर्रुखाबाद से लेकर उत्तराखंड तक उनकी तलाश कर रही हैं। अब एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने दोनों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रभारी एसएसपी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपियों की सटीक सूचना देने वाले को भी इनाम दिया जाएगा।