{"_id":"66b6c9aef7af872d810b97eb","slug":"revolutionaries-of-kakori-train-action-remembered-prabhat-ferry-taken-out-bareilly-news-c-4-bly1015-456575-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों को किया याद, निकाली गई प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों को किया याद, निकाली गई प्रभात फेरी
Sat, 10 Aug 2024 07:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आज का दिन भारत की अनेकता में एकता को समेटे हुए हैं। 800 वर्षों तक विभिन्न शक्तियों का देश पर शासन रहा। इससे पूर्व यह देश सोने की चिड़िया था। यहां दूध-दही की नदियां बहती थीं। नौ अगस्त 1925 को क्रांतिकारियों ने काकोरी ट्रेन एक्शन को तब अंजाम दिया था, जब स्वतंत्रता आंदोलन के लिए धन की जरूरत थी। शाहजहांपुर में इसकी पटकथा लिखी गई। यह बातें मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह में कहीं।
शताब्दी समारोह का आगाज शुक्रवार को पुरानी जेल स्थित शहीद-ए-वतन खान बहादुर खान शहीद स्थल से हुआ। जहां विभिन्न प्रस्तुतियों से शहीदों को याद किया गया। विद्यार्थियों ने समारोह स्थल को रंगोली से सजाया। इससे पूर्व नगर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कंपनी गार्डन से शहीद स्थल तक प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों और संस्कृति विभाग के कलाकारों ने गीत, नृत्य व नाटक से माहौल देशभकि्तमय बनाया। जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में पौधे रोपित किए गए। राष्ट्र धुन से शहीदों को सलामी दी गई।
क्रांतिकारियों के परिजन हुए सम्मानित
जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी सूबेदार खां के परिजन महरून निशा व सलीम, अब्दुल रउफ के परिजन असद महमूद, महानंद सेवक की परिजन शालिनी सक्सेना, नवाब खान बहादुर खान के परिजन नवाब लियाकत अली खां व मुस्तफा अली खां, रामप्रिय दास उर्फ राम विलास के परिजन उमाकांत मिश्रा, नरेंद्र नारायन जौहरी के परिजन विमल कुमार जौहरी व प्रांजल जौहरी, चमन सिंह के परिजन अशोक कुमार वर्मा व पीसी आजाद के परिजन किरन आजाद शामिल रहीं।
विज्ञापन
ये रहे उपस्थित
समारोह में महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, सीडीओ जग प्रवेश, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए, नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ल उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अविनाश ने किया।