{"_id":"6162c28e8ebc3e4cc01e3176","slug":"retired-teacher-went-for-walf-found-dead-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: आंवला में शाम को टहलने निकले पूर्व शिक्षक का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: आंवला में शाम को टहलने निकले पूर्व शिक्षक का मिला शव, हत्या की आशंका
Sun, 10 Oct 2021 04:10 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 10 Oct 2021 04:10 PM IST
सार
पूर्व शिक्षक के शव पर चोट के निशान तो नहीं थे लेकिन उनके कपड़े फटे हुए थे, जिस कारण परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंवला के मोहल्ला कच्चा कटरा में रहने वाले 70 वर्षीय राम किशोर शनिवार रात करीब नौ बजे टहलने निकले थे और फिर देर रात तक नहीं लौटे तो परिवार वालेउन्हें ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब 10 बजे घर के पास ही स्थित दूसरे मकान में राम किशोर का शव बरामद हुआ। वे सेवानिवृत्त शिक्षक थे।
परिजनों ने बताया कि उनके शरीर पर चोट तो नहीं थी लेकिन उनके कपड़े फटे हुए थे। परिवार वालों ने उनकी हत्या किए जाने आरोप लगाया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।