{"_id":"65094c1ac912a86a000ba83d","slug":"retired-subedar-daughter-kidnapped-in-bareilly-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सूबेदार की बेटी का अपहरण: घर में घुसकर युवती को उठा ले गए आरोपी, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड सूबेदार की बेटी का अपहरण: घर में घुसकर युवती को उठा ले गए आरोपी, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 19 Sep 2023 12:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:52 PM IST
सार
मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी शख्स सेना के सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी का कुछ लोगों ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत युवती के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया कि उनकी बेटी का कुछ लोगों ने फुसलाकर अपहरण कर लिया है। बेटी उनकी बड़ी बेटी की ससुराल में गई थी। वहीं से एक युवक अपने कुछ साथियों के संग उनकी बेटी को फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन
अपहृत युवती मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसके पिता सेना के सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी की ससुराल शहर में है। छोटी बेटी आठ दिन पहले बड़ी बेटी के यहां गई थी। आरोप लगाया कि 17 सितंबर को आरोपी युवक सत्यपाल गंगवार अपने साथियों के साथ उनकी बड़ी बेटी के घर में घुस आया और छोटी बेटी को जबरन उठा ले गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, परिवार के नौ लोग घायल; लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
बड़ी बेटी के पति व अन्य लोगों ने आरोपियों का पीछा किया। इस पर आरोपी युवक उनकी छोटी बेटी को कार में डालकर अगवा करके ले गया। घटना के बाद युवती के पिता ने आरोपी सत्यपाल गंगवार व अज्ञात के खिलाफ खिलाफ सुभाष नगर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।