{"_id":"689a5d300c40cd8a170f8ca2","slug":"retired-bsa-threatened-by-nephew-report-filed-against-two-bareilly-news-c-4-vns1074-701758-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेवानिवृत्त बीएसए को भतीजे ने धमकाया, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेवानिवृत्त बीएसए को भतीजे ने धमकाया, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को उनके भतीजे ने मकान छोड़ने के लिए पांच अगस्त को धमकाया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने मोहल्ले के दबंग ने भी पीड़ित को धमकी दी। बारादरी थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी के फाल्तूनगंज निवासी शैलेंद्र सिंह सेवानिवृत्त बीएसए हैं। शैलेंद्र ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वह फिलहाल नोएडा में रहते हैं। पांच अगस्त को वह काम से फाल्तूनगंज वाले घर आए थे। घर के निचले हिस्से में रहने वाले भतीजे योगेश ने उसी दिन उनसे मकान छोड़कर जाने के लिए कहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शैलेंद्र ने बारादरी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर योगेश और शैलेंद्र का समझौता करा दिया।
शैलेंद्र सिंह का आरोप है कि इस बीच मोहल्ले का निवासी सरन उनके घर में घुस आया। सरन पुलिस वालों को साथ ले गया और मामला निपटाने को कहने लगा। आरोप है कि सरन की हरकत का विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाने में योगेश और सरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो