{"_id":"6a11fb1c18e78e508608660e","slug":"retired-army-man-rapes-niece-in-car-bareilly-news-c-4-bly1053-890715-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने कार में भांजी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने कार में भांजी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने रिवाॅल्वर दिखाकर भांजी को जान से मारने की धमकी दी और कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसके घर जाकर माता-पिता को धमकाया कि कहीं शादी तय की तो पूरे परिवार को मार दूंगा। छात्रा ने मामा के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
इज्जतनगर इलाके के एक गांव की लड़की सीडीएस की तैयारी कर रही है। उसने इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उसके दूर के रिश्ते का मामा राकेश बाबू सेना से सेवानिवृत्त है। इसलिए एनसीसी की जानकारी लेने के लिए लड़की ने उससे संपर्क किया। राकेश ने मदद करने की बात कहकर घर बुलाया। सितंबर 2025 में छात्रा राकेश बाबू के घर गई तो वहां राकेश ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। राकेश की हरकत से परेशान छात्रा अपने घर आ गई और किसी को कुछ नहीं बताया। चूंकि छात्रा के पास फोन नहीं था तो राकेश छात्रा के परिजनों को कॉल करके छात्रा से बात कराने के लिए कहता था।
कैंप से बाहर बुलाया और किया दुष्कर्म
दिसंबर में राकेश बाबू छात्रा के विद्यालय की ओर से लगाए कैंप के बाहर गया और उसे बुलवा लिया। राकेश ने रिवॉल्वर दिखाकर छात्रा को कार में बैठा लिया और जान से मारने की धमकी देकर कार में ही दुष्कर्म किया। राकेश ने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। इस साल जनवरी में पीलीभीत बाइपास पर कार रोककर छात्रा को रिवाॅल्वर दिखाकर दोबारा दुष्कर्म किया। 21 मई को राकेश घर आकर छात्रा के परिजनों से बोला कि वह उसी से शादी करेगा। शादी नहीं होने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाने में भी छात्रा को धमकाने लगा आरोपी
इंस्पेक्टर गौतम ने बताया कि छात्रा और उसके परिजन शुरू में केवल आरोपी से छुटकारा पाना चाहते थे। परिवार छात्रा की कहीं और शादी करना चाहता था और पुलिस से आरोपी को बुलाकर समझाने के लिए कहा था। इज्जतनगर थाने में जब उन्होंने आरोपी व छात्रा के परिवार को बुलाकर बात की तो आरोपी थाने में ही छात्रा को धमकाने लगा। तब छात्रा ने उसके उत्पीड़न की कहानी महिला दरोगा को बता दी। खुद को फंसता देखा तो बहाने से आरोपी खिसक गया। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी ने स्वीकारा आरोप
एएसपी शिवम आशुतोष ने आरोपी राकेश बाबू से पूछताछ की। उसने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्ति लेकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। उसकी उम्र करीब 40 साल है और आर्थिक स्थिति काफी ठीक है। उसकी रिश्ते की भांजी गरीब परिवार से है। वह उसकी पढ़ाई में आर्थिक सहायता करता रहता था। बाद में उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने भांजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। अब वह उससे शादी करना चाहता है। एएसपी ने बताया कि पवित्र रिश्ते को कलंकित करने के आरोपी राकेश बाबू का चालान किया गया। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।