फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Resolve all the puzzles ... Miss Bareilly

सुलझाकर सारी पहेली.. विशाखा बनीं मिस बरेली

Sat, 30 Sep 2017 02:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 30 Sep 2017 02:53 AM IST
विज्ञापन
Resolve all the puzzles ... Miss Bareilly
miss
‘अमर उजाला मिस बरेली-2017’ का ताज विशाखा चौहान के सिर सजा। पीलीभीत बाईपास स्थित फ्लोरा गार्डन में शुक्रवार शाम हुए भव्य आयोजन में 80 प्रतिभागियों में विशाखा ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। उन्होंने निर्णायकों के सभी सवालों का बखूबी जवाब दिए। वह फैशन डिजाइनिंग में पढ़ाई कर रहीं हैं। प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप सीबीगंज की सोनाली वर्मा और सेकेंड रनर अप सादिया खान रहीं।
विज्ञापन

 बॉलीवुड के जाने माने एक्टर एवं मॉडल शान खान और निर्देशक माधव त्रिपाठी ने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, सामान्य ज्ञान और आत्मविश्वास को तीन राउंड में परखा। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति मिस उत्तराखंड नेहा राज की रही। स्टेज पर बज रहे लोकप्रिय पॉप गीत ‘चीप थ्रिल’ पर वॉक करतीं लड़कियों का विश्वास बदलते बरेली की तस्वीर बयां कर रहा था। हर कोई इन लड़कियों के हौसले पर तालियां बजा रहा था। शहर के हर छोटे-बड़े इलाके से आईं लड़कियों ने मेहनत से तराशे अपने व्यक्तित्व को प्रदर्शित किया तो बालीवुड से आए जज भी शहर की क्षमता की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। कार्यक्रम में प्रतियोगियों के परिवार वाले भी उनकी हौसलाअफजाई करते रहे।  
विज्ञापन

अस्सी प्रतिभागियों में से आठ बार में सिंगल और कपल वॉक के आधार पर टॉप-20 का चयन किया गया। इन सभी ने रैंप वॉक, इंट्रोडक्शन और टैलेंट राउंड में निर्णायकों को अपने विचारों और व्यक्तित्व से प्रभावित करने की कोशिश की। इन प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखते हुए निर्णायकों ने उन्हें 17 अलग-अलग टाइटल से नवाजा, जबकि टॉप तीन प्रतिभागियों में से विशाखा चौहान को मिस बरेली घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सह आयोजक मारिया डे, बीएल एग्रो, लुक नेचुरल सेलून, खुशलोक हॉस्पिटल, ड्रीम जोन, रामकुमार अग्रवाल ज्वैलर्स और सेंटर फॉर एविएशन रहे। वेन्यू पार्टनर फ्लोरा गार्डन और इवेंट पार्टनर स्क्वायर क्रिएटर्स, जबकि रेडियो पार्टनर 91.1 एफएम तड़का हैं।  

दीप जलाकर हुई कार्यक्रम की शुरूआत 
कार्यक्रम की शुरूआत बीएल एग्रो के घनश्याम खंडेलवाल और उनकी पत्नी रागिनी खंडेलवाल ने दीप जलाकर की। उनके साथ एएन सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा मारिया डे के हाजी शकील कुरैशी, उनकी पत्नी परवीन कुरैशी और इशान, फ्लोरा गार्डन के एमडी आरिफ, फाइक और जीएम अमित शर्मा, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति उमेश गौतम, ड्रीम जोन की ऋतु और अमरीश, खुशलोक अस्पताल के डॉ. विनोद पागरानी और डॉ. शशांक, सेंटर फॉर एविएशन के सोहन चौधरी, रामकुमार अग्रवाल ज्वैलर्स के संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  


फोटो -- 
फैशन डिजाइनिंग कर रही हैं विशाखा 
विशाखा शहर के एक मॉडलिंग संस्थान से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह फैशन वर्ल्ड में कॅरियर बनाकर बरेली का नाम रोशन करना चाहती हैं। उनकी मां प्रिया चौहान और पिता सुरेंद्र सिंह अपनी बेटी की सफलता पर बहुत खुश दिखे।   

फर्स्ट रनर -- 
नोयडा में पढ़ रही हैं सोनाली 
सीबीगंज की बेस्ट एंड कॉलोनी की सोनाली वर्मा को मिस बरेली का फर्स्ट रनर अप चुना गया। वह नोएडा में रहकर पढ़ाई कर रहीं हैं। अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘मे क्वीन’ में सोनाली सेकेंड रनर अप रह चुकीं हैं। उनकी मां शशि और पिता किशोर कुमार हैं। 

 
बीबीए कर चुकी हैं सादिया खान 
सिटी स्टेशन की सादिया खान बीबीए कर चुकीं हैं। उन्होंने बताया कि वह अभिनय की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। उनकी मां अजरा खान और पिता इशराक अहमद ने अमर उजाला के इस प्लेटफार्म की सराहना की।  


इन्होंने भी दिल जीता -- 
मिस विवासियस: निशा
 मिस अट्रैक्टिव क्टिव: सुरभि
मिस एनेजैटिक: एंजलीना 
मिस फैशनिस्ता: विसा खान 
मिस लवली: मुस्कान 
मिस ब्रेनी : स्वाति 
मिस ब्यूटी विद ब्रेन: स्वाति श्रीवास्तव
मिस बोल्ड एंड ब्यूटी: बुशरा खान 
मिस परफेक्ट स्निक: वंदना 
बेस्ट वॉक: काजल 
बेस्ट स्माइल: तनु 
बेस्ट आइज: प्रगति 
बेस्ट हेयर: सादिया खान 
बेस्ट टैलेंट: सोनाली 
मिस कांफिडेंट: स्मृति सिंह
मिस एलिगेंट: वर्षा शर्मा 
मिस ब्यूटी: तान्या  


0 मिस बरेली के रैंप तक पहुंचीं ये सुंदरियां 
स्मृति सिंह, अशिता सिंह, रुचि भारती, वर्षा शर्मा, फरीदा जहां, पर्ल यादव, बुशरा खान, आंचल, अंकिता सिन्हा, श्वेता अवस्थी, सिमरन गुप्ता, मुस्कान मनचंदा, प्रगति यादव, सादिया खान, विपिन, एंजिलीना चरन, सायदा मंतशा, अम्रशा गंगवार, स्वाति, वैश्नवी पाठक, सिंदूपा सिंह, काजल शर्मा, फराह, वैशाली पटेल, सोनाली वर्मा, तापसी सिंह, वैश्नवी रस्तोगी, सुरभि सिंह, इशिता चौहान, जूही गुप्ता, मोनिका यादव, सोनू कश्यप, प्रगति वर्मा, याचिका भारती, माया आर्या, कशिश, दिशा, काजल कुमारी, अलीना सिद्दीकी, सोफिया आजाद, गौरी शर्मा, सुजाता सिंह, आयुषी, निशा राठौर, स्वाति श्रीवास्तव, तान्या सिंह, निशा कुरैशी, माहिन, अनामिका चौहान, सुषमा, श्रेया मिश्रा, आकृति सिंह, सोनम तिवारी, तनू सिंह, स्वाति सिंह, मुबशरा आलम, सना अल्वी, हुमैरा नूर, राधिका, वर्षा शर्मा, गुलनार, रक्षा, इरम, वंदना वर्मा, सोनालिका विश्वकर्मा, जुनाइरा खान, साक्षी, मुस्कान अग्रवाल, संध्या सिंह, अल्पना शर्मा, इशिका गुप्ता, प्राची, पूजा कश्यप, शिल्पी शर्मा, नैना शर्मा, एकता तिवारी, दीप्ति शंखधार, रानी तबस्सुम, विशाखा चौहान, निराली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed