{"_id":"64ff82db4b1112dc4404c0c6","slug":"reservation-of-posts-in-child-development-department-will-be-decided-then-recruitment-bareilly-news-c-4-bly1036-245534-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाल विकास विभाग में पदों का तय होगा आरक्षण, फिर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाल विकास विभाग में पदों का तय होगा आरक्षण, फिर भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पड़े 328 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरक्षण फाइनल न होने की वजह से अटक गई है। अब सात दिनों में आरक्षित सीटें तय होंगी। इसके बाद रिक्त पदों का ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद आवेदन लिए जाएंगे।
सहायिका पद से प्रोन्नति देकर 50 प्रतिशत पद भरे जाएंगे। शेष पदों पर नई नियुक्ति के लिए आवेदन लिए जाएंगे। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है। 18-35 वर्ष तक की सहायिका ही आवेदन कर पाएगी। अभी तक 21 से 45 वर्ष की आयु सीमा थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 7000 रुपये प्रति माह है। लंबे समय से पद खाली चल रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए पदों का आरक्षण होगा। पद आरक्षित होने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन