फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   reservation canceled by passengers

जंक्शन पर सन्नाटा, कोरोना के भय से लोगों ने रद्द की यात्रा

Mon, 19 Apr 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
reservation canceled by passengers
बरेली। कोरोना के भय से लोगों ने ट्रेनों में सफर करना भी कम कर दिया है। जंक्शन से जितने यात्रियों ने रिजर्वेशन कराए हैं, उनके आधे भी नहीं पहुंच रहे है। इससे जंक्शन पर सन्नाटा पसरा है। लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस से रविवार को जंक्शन पर करीब 15 यात्री उतरे। इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

ट्रेनों में कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यात्री पास-पास बैठ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इसके चलते लोग अब ट्रेनों में सफर करने से कतरा रहे हैं। रविवार को जंक्शन से लालगढ़-डिब्रूगढ गुवाहाटी एक्सप्रेस (अप) में 27 में 15, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में 26 में 13, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस में पांच में से तीन, जम्मूतवी-गोरखपुर अमरनाथ एक्सप्रेस में 11 में से सात, डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस में 43 में से 19, टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस में 14 में से पांच, अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस में 18 में से 12 यात्रियों ने ही सफर किया। बाकी लोग रिजर्वेशन रद्द कराने के लिए भी जंक्शन नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed