फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Republic Day parade was held with pride

आन बान शान से हुई गणतंत्र दिवस की परेड

Thu, 28 Jan 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Republic Day parade was held with pride
पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दस टुकड़ियां की गईं शामिल, ऊर्जा मंत्री को दी सलामी
विज्ञापन

आईजी समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों को दिए गए मेडल व प्रशस्ति पत्र

बरेली। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आन बान और शान से परेड निकाली गई। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को सलामी दी गई। परेड में शामिल टुकड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें एईआर की टोली को प्रथम, पीएसी की टोली को द्वितीय और महिला आरक्षी की टोली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर पुलिस लाइन को फूलों से सजाया गया था। परेड के बाद सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र बांटे गए।
मैदान पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गई थीं। ठीक नौ बजे परेड शुरू हुई। खुली जीप में खड़े होकर मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा ने निरीक्षण किया। परेड में दस टुकड़ियां शामिल की गई थीं। इनमें एईआर(आर्म्स इमरजेंसी रिफ्रेशर) की टुकड़ी का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। आईजी राजेश कुमार पांडेय को पुलिस महानिदेशक की तरफ से दिया गया डीजी-डिस्क प्लेटिनम मेडल मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा ने लगाया, साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिया। उपनिरीक्षक लल्लू राम जोशी को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रतिसार निरीक्षक हरेंद्र पाल, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, मुख्य आरक्षी हरिओम एवं मुन्नू सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। निरीक्षक (लेखा) रहीमुद्दीन को वर्ष 2019 में मिला राष्ट्रपति पदक व इस बार पुलिस महानिदेशक की तरफ से दिया गया डीजी डिस्क सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा निरीक्षक रोहिताश कुमार धारीवाल, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, लाखन सिंह, बलवान सिंह आरक्षी आलोक कुमार, सचिन कुमार, मुख्य आरक्षी मुकेश बाबू को पुलिस महानिदेशक की तरफ से डीजी डिस्क सिल्वर मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

पीआरबी में उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम के लिए मुख्य आरक्षी आरिफ खान, रवि कुमार, कुलदीप सिंह, नरेश कुमार, आरक्षी अनिल कुमार, विपिन कुमार, प्रदीप, चालक निर्भय, राजीव कुमार, आरक्षी राकेश कुमार, सुमित कुमार, होमगार्ड चालक दिनेश पाल, राजीव कुमार, रिजवान हुसैन को एसएसपी रोहित सजवाण की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिए गए। परेड के कमांडर साद मियां खान, सत्यनारायण प्रजापति व हेमंत कुमार को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि व सभी पुलिसकर्मी मास्क लगाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा को एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी राजेश पांडेय, आयुक्त रणवीर प्रसाद की तरफ से संयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि की तरफ से एडीजी जोन, मंडलायुक्त, आईजी रेंज, डीएम, एसएसपी एवं आठवीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक को प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने परेड स्थल की सजावट रैतिक परेड की व्यवस्थाओं की काफी प्रशंसा की। कार्यक्रम में शहर विधायक अरूण कुमार, बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के अलावा तमाम अधिकारी शामिल रहे।

इसके साथ ही एडीजी व एसएसपी ने अपने-अपने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर मिठाई बांटी। अधिकारी व कर्मचारियों को कर्तव्य निर्वाहन की शपथ दिलाई। अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने जोन कार्यालय में अपराध शाखा में संबद्ध मुख्य आरक्षी राजेश दीक्षित को राष्ट्रपति का पुलिस पदक लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed