फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Republic Day

गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं

Fri, 30 Aug 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
Republic Day
बरेली। गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आठ छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के डायरेक्टर अशोक श्रोती ने एनसीसी अफसरों के साथ छात्र-छात्राओं का प्री-ट्रायल कर दस छात्र-छात्राओं को चुना।
विज्ञापन

26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में देश भर से छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय के चार छात्र और चार छात्राएं भी इस परेड में शामिल होंगी। यह छात्र-छात्राएं रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और इससे संबद्ध करीब 550 कॉलेजों से चुने जाएंगे। इन छात्र-छात्राओं की खोज में बृहस्पतिवार को एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के डायरेक्टर अशोक कुमार श्रुति एनसीसी अफसरों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे। पहले दिन इन लोगों ने विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में विभिन्न डिग्री कॉलेजों से आए 40 छात्र-छात्राओं से परेड कराकर उनकी तैयारियों का आकलन किया। टीम ने इनमें से दस छात्र-छात्राओं को चुना है। इस दौरान विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed