फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report on four teachers working on fake degree of B.Ed.

बीएड की फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले चार शिक्षकों पर रिपोर्ट

Fri, 03 Jul 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report on four teachers working on fake degree of B.Ed.
demo photo - फोटो : demo photo

अनामिका शुक्ला के बाद फर्जी शिक्षक निशाने पर

विज्ञापन

देवरनिया, शीशगढ़, सिरौली और बिशारतगंज में कार्रवाई
बीईओ ने एक शिक्षिका का वेतन रोका, स्कूल जाने पर रोक

बरेली। एक साथ 25 जिलों के स्कूलों में बरसों से नौकरी कर वेतन निकाल रही फर्जी शिक्षक अनामिका शुक्ला का मामला सामने आने के बाद बरेली में भी फर्जी शिक्षकों के खिलाफ धड़ाधड़ कार्रवाई हो रही है। ऐसे ही चार मामलों में गुरुवार को कार्रवाई की गई। देवरनिया, शीशगढ़, सिरौली और बिशारतगंज थानों में एक महिला शिक्षक समेत चार के खिलाफ बीएड की फर्जी डिग्री पर नौकरी करने के आरोप में रिपोर्ट कराई गई है।
बरेली के इंदिरानगर निवासी रेखा रानी पत्नी हरवेश कुमार प्राथमिक विद्यालय कठर्रा में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह इसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पचुआ में सहायक अध्यापिका थीं। अक्तूबर में फर्जी प्रमाणपत्रों पर नौकरी करने का मामला उजागर होने पर रेखा की सेवाएं बीएसए ने समाप्त कर दी थीं, मगर हाईकोर्ट के स्टे पर दो माह बाद ही वह बहाल हो गईं। शासन स्तर से गठित एसआईटी की जांच के बाद बीएसए को रेखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी शेर सिंह ने देवरनिया थाने में फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रही शिक्षिका रेखा रानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। देवरनिया इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इधर, फर्जी डिग्री पर नौकरी करने के मामले में रामनगर ब्लॉक के संग्रामपुर गांव के प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक सौरभ विशनोई भी फंस गए। सौरभ के खिलाफ रामनगर ब्लॉक के बीईओ विजय सिंह ने सिरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिरौली इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं मझगवां ब्लॉक के मुशर्रफपुर विद्यालय के सहायक शिक्षक सुखवीर सिंह के खिलाफ बिशारतगंज थाने में बीएड की डिग्री फर्जी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशगढ़। विकास शेरगढ़ के खंड शिक्षाधिकारी देवेश राय ने रिपोर्ट कराई कि जयपाल सिंह कुंतल क्षेत्र के कैमरिया गांव के प्राइमरी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। इनके खिलाफ तीन वर्ष से जांच प्रक्रिया उनकी बीएड की डिग्री को लेकर चल रही थी जो अब फर्जी साबित हो गई है। इसके अलावा अध्यापक को वेतन रिकवरी का नोटिस भी जारी किया गया है। थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि बीईओ शेरगढ़ की तहरीर पर शिक्षक जयपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed