फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report of culpable homicide against satellite hotel owner

Bareilly News: सेटेलाइट होटल के मालिक पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Tue, 19 Mar 2024 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Report of culpable homicide against satellite hotel owner
बरेली। सेटेलाइट होटल के मालिक पर कर्मचारी की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छह महीने पुराने मामले में कर्मचारी के भाई ने अपने पिता पर भी भाई को डेढ़ लाख रुपये में गिरवी रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

भोजीपुरा घुरसमसपुर निवासी हसीब के मुताबिक उनका छोटा भाई नदीम अपने पिता सगीर अहमद के साथ नरियावल में रहता था। पिता सगीर ने नदीम को नरियावल अड्डे के पास रहने वाले साकिब सैफी उर्फ लंगडा के पास डेढ़ लाख रुपये में गिरवी रख दिया था। आरोप लगाया कि साकिब अपने सेटेलाइट होटल व रेस्टोरेंट पर नदीम को बंधुआ मजदूर बनाकर रखता था और काम कराने के बाद रुपये भी नहीं देता था। पिछले साल रुपये मांगने पर साकिब ने रेस्टोरेंट पर नदीम की पिटाई कर दी। परेशान होकर नदीम ने होटल के बेसमेंट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तब शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया था। हसीब ने पिता से कार्रवाई करने के लिए कहा तो उन्होंने टाल दिया। आरोप है कि सगीर और साकिब दोनों मिले हुए हैं। साकिब पहले भी फर्जी लोन कराने के मामले में जेल जा चुका है। कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2023 में जब जान देने से पहले नदीम ने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें नदीम ने अपनी परेशानी भी बताई थी। होटल मालिक पर तमाम आरोप भी लगाए थे। उस वक्त बारादरी थाने का प्रभार इंस्पेक्टर क्राइम अली हसन के पास था। हसीब उनके पास भाई के उत्पीड़न के साक्ष्य लेकर घूमा पर उन्होंने रिपोर्ट नहीं लिखी। हसीब के मुताबिक उच्चाधिकारियों ने भी उसकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मेरे कार्यकाल से पहले का मामला है। इसमें पहले क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है, विवेचना के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - अमित पांडेय, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed