फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report not submitted to principal in fake receipt case

Bareilly News: फर्जी रसीद प्रकरण में प्राचार्य को नहीं सौंपी गई रिपोर्ट

Tue, 09 Apr 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Report not submitted to principal in fake receipt case
बरेली। बरेली कॉलेज में परीक्षा शुल्क हड़पकर 450 विद्यार्थियों को फर्जी रसीद दी गई थी। इसमें कॉलेज स्तरीय जांच पूरी हो चुकी है। कॉलेज स्तरीय जांच समिति की संयोजक प्रो. रीना अग्रवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट पिछले माह ही पूरी कर ली गई थी। समिति में शामिल शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में होने की वजह से रिपोर्ट पर उनके हस्ताक्षर नहीं हो सके हैं। ऐसे में इसे प्राचार्य को सौंपा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

पुलिस के स्तर से भी मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। विद्यार्थियों से जुड़ा संवेदनशील मामला होने के बाद भी पुलिस और कॉलेज स्तर से ढिलाई बरती जा रही है। इसके पीछे छात्र संगठनों का दबाव भी माना जा रहा है। अब तक प्रकरण में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे छात्र राजनीति में सक्रिय थे। जिस कैफे से फॉर्म अग्रसारित करने का संदेह जताया जा रहा है, वह भी एक माह से बंद चल रहा है। शिकायत के बाद भी नगर निगम इस अनधिकृत दुकान को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा सका है।
विज्ञापन


फंसा सकती है तकनीक जांच
कॉलेज की आईडी-पासवर्ड से कैफे ने परीक्षा फॉर्म अग्रसारित किए हैं। कॉलेज में प्राचार्य समेत आठ लोगों के पास लॉगिन आईडी थी। इसमें से किसने इसे कैफे संचालक के साथ साझा किया? किसकी आईडी से फॉर्म फॉरवर्ड हुए? तकनीकी जांच से इसका खुलासा होगा। जांच में अंदर के ही किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आ सकती है। इसलिए भी छात्र संगठन से लेकर विभाग के कुछ लोग कार्रवाई को गति नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed