फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against six in case of abetment to suicide

Bareilly News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six in case of abetment to suicide
पीलीभीत। छह दिन पूर्व सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह स्थित कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली सुशीला मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र सौरभ मिश्रा की शादी जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव धर्मापुर निवासी रजनीश शुक्ला की पुत्री शिखा शुक्ला से 28 मई 2023 में की थी। शादी के बाद से ही बहू पुत्र से अलग घर में रहने के लिए दबाव बनाती रहती थी।
विज्ञापन

पुत्र इस बात का विरोध करता था, तो वह उसके साथ विवाद करती थी। इसके बाद शिखा ने अपनी मां रूपवती, पिता रजनीश शुक्ला, भाई मुकेश और बहन प्रियांशी से फोन कर ले जाने की बात कही। परिजनों ने फोन पर ही उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी और कहने लगे कि अगर -अलग नहीं रहना है, तो आत्महत्या कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सात अप्रैल 2024 को बहू के तहेरे भाई शिवम ने पुत्र से एक घंटा फोन पर बात की और उसे धमकाया था। जिससे वह काफी आहत था। नौ अप्रैल को पुत्र सौरभ ने विषाक्त पखार्थ खा लिया और घर आकर मां को बताया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी शिखा, सास रूपवती, ससुर रजनीश शुक्ला, भाई मुकेश , तेहरे भाई शिवम और बहन प्रियांशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed