फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against four people in swimming pool dispute

Bareilly News: स्वीमिंग पूल विवाद मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four people in swimming pool dispute
पुलिस ने हरवंश व उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
विज्ञापन

नवाबगंज। घायल युवक के दोस्त की तहरीर पर स्वीमिंग पूल विवाद मामले में फायरिंग करने वाले आरोपी समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल में उपचार करा रहे घायल युवक का सीओ हर्ष मोदी ने बयान दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ज्योरा-मकरंदपुर गांव में एक स्वीमिंग पूल में क्षेत्र के सैकड़ों युवक नहाने आते हैं। शुक्रवार की शाम को गांव के कृष्णपाल भी स्वीमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी बीच कार सवार हरवंश अपने चार साथियों के साथ शराब के नशे में आ गया। आरोपी स्वीमिंग पूल संचालक और पूल में नहा रहे युवकों से गाली गलौज करने लगे। जब लोगों ने उसका विरोध किया तो नाराज दबंगों ने तमंचा निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। इससे स्वीमिंग पूल के पास खड़े कृष्णपाल के सिर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पूल पर घायल के दोस्त हैपी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक का इलाज भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की रिपोर्ट घायल के दोस्त हैपी ने आरोपी हरवंश ग्राम कनाकोर थाना जहानाबाद, पीलीभीत और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी हरवंश व उसके अन्य दो साथियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीमिंग पूल का था आरोपियों के निशाने पर
घायल के दोस्त हैपी और ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में हरवंश स्वीमिंग पूल स्वामी की ओर तमंचा कर फायरिंग कर रहा था। मौजूद युवकों ने आरोपी से फायरिंग करने को मना कर रहे थे,लेकिन आरोपी नही माना। कई राउंड फायर कर दिए। इसी बीच गोली के निशाने पर कृष्ण कुमार आ गए। सिर में गोली लगने से वह घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed