फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Report filed against 21 people including relatives of Uttarakhand minister in Bareilly

UP News: बरेली में उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदारों समेत 21 पर रिपोर्ट, वकील के परिवार पर किया था हमला

Tue, 10 Dec 2024 07:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 07:38 AM IST
सार

बरेली के जोगी नवादा में रविवार रात वकील के पति समेत परिवार के लोगों पर हमला हुआ था। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए थे। हमलावरों ने वकील के जेठ का पैर तोड़ दिया था। इस मामले में सोमवार को पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Report filed against 21 people including relatives of Uttarakhand minister in Bareilly
जोगी नवादा में हुई थी घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा की चावल मंडी में फायरिंग के मामले में पीड़ित पक्ष की महिला वकील ने उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदारों समेत 11 नामजद सहित 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक कोई नामजद हाथ नहीं लगा है। कुछ संदिग्ध जरूर बैठाए गए हैं। 

विज्ञापन


रविवार रात चावल मंडी में अधिवक्ता रीना सिंह के पति व ससुरालवालों को घेरकर फायरिंग की गई थी। इसमें वकील के देवर प्रेमपाल राठौर को पेट में गोली लगी है। पति समेत दो और लोगों के गोली लगी और एक जेठ का पैर टूट गया। 
विज्ञापन


रीना सिंह ने 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इनमें सौरभ राठौर, टिंकू राठौर, रजत राठौर, शिवम राठौर, आकाश राठौर, विशाल, हिमालय राठौर, अमित राठौर, लालू पटेल, अभिषेक, गोपाल मिश्रा को नामजद किया गया है, जबकि करीब 10 अज्ञात लोगों का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री से जुड़ा नाम तो उनके पति ने दी सफाई
आरोपियों में शामिल तीन लोग अभ्यस्त अपराधी हैं। महिला वकील ने बताया कि बस्ती में यह आरोपी खुद को उत्तराखंड की एक मंत्री का रिश्तेदार बताकर रौब गांठते हैं और जुआ सट्टा जैसे काम करते हैं। इस पर मंत्री के पति से अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने बताया कि आरोपियों से उनका कई साल से कोई रिश्ता नहीं है। वह समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर भी इस बात की घोषणा कर चुके हैं। किसी अपराधी को कभी संरक्षण नहीं देते हैं। पुलिस को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

रिपोर्ट में यह जिक्र किया 
रीना सिंह ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि उनके परिवार का मोहल्ले के सौरभ राठौर और उसके साथियों से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार शाम पति लखन जब स्कूटी से घर लौट रहे थे, तब आरोपियों ने उन्हें रोककर हमला किया। लखन के भाई सूरजभान, प्रेमपाल, और दरबारीलाल ने जब बीचबचाव की कोशिश की तो डंडों और तमंचों से हथियारों से हमला किया गया।

जोगी नवादा चौकी प्रभारी ने नहीं सुनी, पीआरवी पहले पहुंची
महिला वकील रीना सिंह ने गोलीकांड में जोगी नवादा चौकी प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठाए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चौकी व थाना पुलिस के संरक्षण में ही अभ्यस्त अपराधियों ने इस हमले की हिमाकत की। 

हालांकि कहा कि अधिकारियों से उन्हें न्याय की उम्मीद है। रीना सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी अनूप सिंह उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उनके मोबाइल में उनका नंबर भी सेव है। इसलिए गोलीकांड के दौरान सबसे पहले उन्हीं को कॉल की थी। 

बावजूद उन्होंने घटना को हल्के में लिया और कहा कि देखते हैं। तब उन्होंने यूपी 112 को कॉल की। वह मौके पर पहले आ गई और चौकी प्रभारी काफी देर बाद सीधे थाने ही पहुंचे। आरोप लगाया कि दो साल पहले से उनकी ओर से जानलेवा हमले का केस दर्ज है। 

राजनीतिक रसूख के दम पर अपराधी लगातार उनके परिवार को धमकाते रहते हैं, लेकिन शिकायत पर स्थानीय पुलिस कभी गौर ही नहीं करती। आरोपियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की होती तो ये घटना नहीं होती। 

ऑपरेशन कर गोली निकाली
घटना में घायल प्रेमपाल का निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया और उनके पेट से गोली निकाली गई। पीतल का कारतूस तमंचे से चला बताया जा रहा है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके कई ठिकानों व रिश्तेदारों के यहां दबिश दी लेकिन सभी फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी उत्तराखंड भाग गए होंगे। मौके की सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा रही है। घटना के दौरान इस्तेमाल की गई एक कार को पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed