{"_id":"61044bdf8ebc3e584f54982f","slug":"report-against-four-of-gang-rape-of-woman-bareilly-news-bly454781655","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म की चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म की चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र की महिला ने मुड़िया अहमदनगर निवासी अनिल उर्फ अन्नू, छोटू, पंकज और थान सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है।
महिला का आरोप है कि 29 सितंबर, 2020 को वह अपने मकान की मरम्मत करा रही थी। आरोपियों ने इसका विरोध किया। मरम्मत कार्य बंद न करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और उसके पति से मारपीट की। इस मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। रात में थाने से लौटने के दौरान आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। पति को बंधक बनाकर आरोपियों ने मारपीट की और सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने थाना इज्जतनगर में घटना की शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी और आईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट में शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को इज्जतनगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो