{"_id":"5d239c968ebc3e6d02394388","slug":"religious-bareilly-news-bly3678453183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम, पूरे जोन से मंगाया पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम, पूरे जोन से मंगाया पुलिस फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मथुरापुर के इस्लामिक स्टडी सेंटर पर ताजुश्शरिया मुफ्ती अजहरी मियां की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस-प्रशासन ने भारी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। पूरे जोन से पुलिस फोर्स बुलाए जाने के साथ दो एएसपी, आठ सीओ और 35 थानेदारों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नोडल अफसर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को बनाया गया है। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार संभालेंगे। इसके अलावा 10 कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ भी तैनात रहेगी। खुफिया एजेंसियाें को भी अलर्ट कर दिया गया है।
एडीजी अविनाश चंद्र के निर्देश पर बरेली और मुरादाबाद रेंज के सभी जिलों से पुलिस को बरेली बुलाया गया है। इनमें 80 दरोगा, छह महिला दरोगा, 75 हेड कांस्टेबल, 650 सिपाही, 40 महिला सिपाही हैं। वाहन चेकिंग के लिए तीन टीमें अलग से बनाई गई हैं। इसके अलावा चार फायर टेंडर, पांच क्रेन भी रहेंगी। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए टीएसआई, 15 हेड कांस्टेबल, 32 सिपाही लगाए गए हैं। कुछ पुलिस कर्मियों को सादा कपड़ों में भी लगाया गया है। बाहर से आने वाले पुलिस कर्मियों ने सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचकर आमद दर्ज कराई। एसएसपी मुनिराज जी. ने शाम को पुलिस लाइन पहुंचे कर्मचारियों को ड्यूटी संबंधी जरूरी निर्देश दिए। ड्यूटी सोमवार रात आठ बजे से प्रभावी हो गई। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि उर्स में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सर्किल अफसरों और थानेदारों को किया अलर्ट
कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद से शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इसके मद्देनजर शहर के सभी सर्किल अफसरों को अपने क्षेत्र में निगाह रखने का निर्देश है। सभी थानेदारों और चौकी इंचार्जों को क्षेत्र में भ्रमण करने का आदेश है।