फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

हज यात्रियों को 15 फरवरी तक जमा करनी होगी 81 हजार की पहली किस्त

Fri, 17 Jan 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। हज यात्रियों की पहली किस्त जमा होनी शुरू हो गई है। उन्हें पहली किस्त के रूप में 81 हजार रुपये 15 फरवरी तक जमा करने होंगे। हजयात्री चाहें तो पूरा शुल्क 2.01 लाख रुपये एकमुश्त भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश हज कमेटी ने हज यात्रियों के लिए सर्कुलर जारी कर दिया है। पहली किस्त 81 हजार रुपये के बाद दूसरी किस्त 1.20 लाख रुपये 15 मार्च तक जमा करने होंगे। इस सर्कुलर में हज कमेटी ने इस बार बिना कुरा के हज यात्रियों के जाने की घोषणा की है। यानी जितने लोगों ने आवेदन किया है, वे सभी इस बार हज यात्रा पर जाएंगे। किस्त जमा करने के बाद उसकी रसीद, व्हाइट बैकग्राउंड की पासपोर्ट साइज फोटो, असल पासपोर्ट, फिटनेस सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश हज कमेटी को भेजना होगा।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी
बरेली हज सेवा समिति ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर- 8476910786 और 7055921786 जारी किए हैं। किसी भी जानकारी के लिए हजयात्री इन नंबरों या समिति के पुराना रोडवेज बस स्टेशन रोड स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed