फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

इस जुमे भी सौहार्द रहे कायम.. इसलिए स्टाफ-अफसरों को अवकाश नहीं

Thu, 26 Dec 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
religion
अलर्ट के चलते पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रही छुट्टियां, अफसर टाल रहे
विज्ञापन

खुफिया अमले की रिपोर्ट में दावा, सूझबूझ से गुजर चुका है तनाव का दौर
बरेली। नागरिकता कानून के विरोध के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। हालांकि अपने शहर में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी एहतियातन पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है और इस शुक्रवार भी विशेष निगरानी की हिदायत दी गई है।
देश भर में सीएए के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर बरेली शहर और मंडल को काफी संवेदनशील माना जा रहा है। कई एजेंसियां खुराफातियों की निगरानी कर रही हैं। हालांकि सूझबूझ के चलते तनाव का वक्त टल गया। अधिकांश शहरों में रोकने की कोशिश पर भीड़ बेकाबू हुई थी लेकिन यहां लोगों को घरों से निकलने से नहीं रोका गया। अफसर मंच पर ज्ञापन लेने भी पहुंच गए। खुफिया अमले की मानें तो इसी तालमेल की वजह से तनाव का वक्त गुजर गया और आगे भी टकराव की गुंजाइश नहीं है। हालांकि पूरे मंडल में कुछ नेता और शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनकी निगरानी जरूर की जा रही है। साथ ही अफसर साल के अंतिम शुक्रवार को लेकर अलर्ट हैं। पुलिस मुख्यालय से भी इसे गंभीरता से लेने के आदेश दिए गए हैं। लिहाजा इस बार भी जुमा की नमाज के वक्त पुलिस धर्मस्थलों के पास और घनी बस्तियों में सक्रिय रहेगी। इसके चलते ही कैजुअल लीव (सीएल) मांग रहे पुलिसकर्मियों को शुक्रवार के बाद छुट्टी लेने को कहा गया है।
विज्ञापन

बरेली मंडल में पूरी तरह शांति है। बुधवार को मैंने बिजनौर जाकर हालात का जायजा लिया। शासन स्तर से सीएए को लेकर स्पष्ट नीति जारी हुई है, जिसके हिसाब से अल्पसंख्यकों समेत मौजूदा भारतीयों को यह किसी तरह प्रभावित नहीं करेगा। लोगों को बिना जाने समझे विरोध छोड़कर सही स्थिति जाननी चाहिए। सभी एसपी को शांति समिति की बैठकें करके लोगों का भ्रम दूर करने के निर्देश दिए हैं, इस शुक्रवार भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अविनाश चंद्र, एडीजी, बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed