{"_id":"5ddd872e8ebc3e54c979a92c","slug":"religion-bareilly-news-bly3855935196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमते आले रसूल कांफ्रेंस के जरिए दिखाई इस्लाम की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमते आले रसूल कांफ्रेंस के जरिए दिखाई इस्लाम की राह
विज्ञापन
बरेली। वामिको निशात वेलफेयर सोसाइटी की ओर से दो रोजा अजमते आले रसूल कांफ्रेंस एवं जश्ने गरीब नवाज मनाया जा रहा है। हाफिजगंज बाईपास पर मंगलवार को कांफ्रेंस में उलमा ने इस्लाम की रोशनी में दुनिया को दिखाते हुए रसूले पाक के किरदार को अमल में लाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का आगाज खानकाह वामिकिया निशातिया के सज्जादानशीन अल्हाज सैय्यद मोहम्मद मियां वामिकी जीलानी की सरपरस्ती में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि इल्म सेंटर इंग्लैंड के सदर सैय्यद जफर इकबाल अशरफी ने खिताब करते हुए पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब के तौर तरीकों और आले रसूल की अजमत बयान किया। उन्होंने कहा मुसलमान रसूल अल्लाह के बताए इस्लाम पर चलें। खुसूसी मुकर्रिर जामिया हमदर्द दिल्ली के मौलाना डा. मोहम्मद अहमद नईमी अशरफी ने कांफ्रेंस के मौजूं पर बयान करते हुए नबी और बुजुर्गों की जिंदगी पर रोशनी डाली।
कार्यक्रम के आयोजक खानकाह वामिकिया के नायब सज्जादा पीरे तरीकत सैय्यद असलम मियां वामिकी जीलानी ने भी तकरीर के बाद दुआ की। इसके अलावा ककराला के मुफ्ती फहीम सकलैनी अजहरी, बरेली के शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम, मौलाना डा. महमूद हुसैन वामिकी ने खिताब किया। शायरे इस्लाम शकील आरिफी फरुखाबादी, कमाले निशात वामिकी, हाफिज मुजाहिद वामिकी ने नातों मनकबत पेश किया। निजामत हाफिज कारी अलाउद्दीन ने की। जश्ने गरीब नवाज बुधवार को रात 9 बजे मनाया जाएगा।