फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

आहुतियां डालकर की सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना

Mon, 18 Nov 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। अखिल विश्व गायत्री चेतना केंद्र की ओर से 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ एवं समूह साधना का आयोजन मुंशी नगर में किया गया। इस क्रम में दूसरे रोज सामूहिक जाप ध्यान एवं प्रज्ञा योग के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर देव पूजन और गायत्री महायज्ञ हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने आहुतियां डालकर अग्निदेव को प्रणाम किया और सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं पार्क में लगे पुस्तक मेले में भी युग ऋषि का साहित्य लेने के लिए लोगों की भीड़ पूरे दिन लगी रही। इसमें महिलाओं ने घरेलू नुस्खे, रोग औषधि आहार, बच्चों ने अपनी पसंद की ज्ञानवर्धक किताबें खरीदीं।
विज्ञापन

इसके अलावा शाम को संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम हुआ, जिसमें शांतिकुंज से आई टोली ने प्रज्ञा पुराण कथा का दूसरा अध्याय समझाया। इस दौरान नगर निगम के उपसभापति अतुल कपूर, संजय कपूर, सौरभ खन्ना, धर्मेंद्र गुप्ता, बलवीर सिंह गहलोत, सीमा शर्मा, दीपमाला, कमल रानी आदि मौजूद रहे। सोमवार को भी कार्यक्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed