{"_id":"5dc5d26f8ebc3e5b3d4974f6","slug":"religion-bareilly-news-bly3833458138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रित आबादी के अति संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रित आबादी के अति संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस प्रशासन ने अयोध्या मामले में फैसले को लेकर खासी तैयारी कर ली है। पुलिस के साथ पैरामिलिट्रूी फोर्स और पीएसी भी लगाई गई है। सबसे ज्यादा फोकस मिश्रित और घनी आबादी के इलाकों में है।
जिला पुलिस की मदद के लिए मेरठ से एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी आरआरएफ मिली है। इसमें आरएएफ की तैनाती शहरी क्षेत्र में रहेगी। पीएसी की दो प्लाटून भी मिली हैं। इसमें से डेढ़ सेक्शन को चौबारी मेले में घाट के पास लगाया गया है। ये किसी तीर्थयात्री के डूबने की स्थिति में उसका बचाव करेगी। पुलिस लाइन का काफी फोर्स मेला और अयोध्या प्रकरण में फैसले के दौरान ड्यूटी पर रहेगा। देहात के थानों से कुछ फोर्स शहर में बुलाया गया है। फोर्स यूं तो पूरे शहर में तैनात रहेगा पर अधिकांश की तैनाती घनी आबादी वाले इलाके में की जाएगी। पूर्व में संवेदनशील रह चुके और झगड़े का केंद्र बन चुके इलाकों में भी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती बढ़ाई जानी है। डीआईजी स्तर से भी दो प्लाटून पीएसी जिले को मिल रही है।
दो सुपर जोन और आठ सेक्टर में बांटा जिला
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि जिले को सुरक्षा के लिहाज से दो सुपर जोन में बांटा गया है। इनमें एक देहात व दूसरा शहर का होगा जहां अपर पुलिस अधीक्षक व एडीएम स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। बताया कि आठ जोन, 30 सेक्टर और सौ से ज्यादा सब सेक्टर बनाए गए हैं।