{"_id":"5dc5d26d8ebc3e5b0a167b99","slug":"religion-bareilly-news-bly383343787","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स और अंजुमन को लेकर प्रशासन चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स और अंजुमन को लेकर प्रशासन चौकन्ना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अयोध्या प्रकरण पर फैसले से इतर पुलिस प्रशासन को शनिवार को दूसरे महत्वपूर्ण काम भी निपटाने हैं। इनमें शराफत मियां के उर्स का कुल और बारावफात की अंजुमन के जुलूस भी शामिल हैं। प्रशासन इन्हें लेकर चौकन्ना है। इसके लिए ड्यूटियां पहले ही बांट दी गई हैं।
जिले में बारावफात पर अंजुमन जुलूसों का सिलसिला बरसों से चल रहा है। शनिवार शाम से ही अंजुमन जुलूस शुरू हो जाएंगे। इनमें बारादरी और इज्जतनगर क्षेत्र की अंजुमन के 81 छोटे-बड़े जुलूस शनिवार को निकलने हैं। बाकी शहर और जिले भर की अंजुमन के जुलूस रविवार को निकलेंगे। इनकी संख्या 572 है। इनमें कुछ इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही प्रेमनगर के शाहबाद इलाके में शराफत मियां की दरगाह का उर्स चार दिन से चल रहा है। इसका कुल भी शनिवार सुबह होना है। बारावफात को लेकर रोशनी का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो गया।