{"_id":"5dc5d26b8ebc3e5b22642c06","slug":"religion-bareilly-news-bly383323915","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया के खुराफातियों पर रात भर नजर, सुबह उठाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया के खुराफातियों पर रात भर नजर, सुबह उठाए जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अयोध्या मसले पर सुप्रीम कोर्ट का बहुप्रतीक्षित फैसला शनिवार की सुबह आने की खबर आते ही पुलिस-प्रशासन के अफसरों की नींद उड़ गई। कई दिनों से चल रही तैयारियों पर आनन-फानन में अमल शुरू हो गया। पुलिस और प्रशासन के एकीकृत कंट्रोल रूम को सक्रिय कर रात में ही सोशल मीडिया की निगरानी शुरू कर दी गई। अफसरों ने सोशल मीडिया के खुराफातियों को चिह्नित कर सुबह होते ही उठा लेने के भी निर्देश जारी कर दिए।
रात दस बजे से ही फोर्स को सड़कों पर भी उतार दिया गया। सड़कों पर चेकिंग के साथ मिश्रित आबादी के संवेदनशील इलाकों पर भी निगरानी शुरू हो गई। जिन संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया गया था, उन पर भी पहरा बैठा दिया गया। शासन के निर्देशों के अनुरूप अफसरों ने सोशल मीडिया को सबसे ज्यादा गंभीरता से लेते हुए पहले ही बनाई गई साइबर यूनिट को रात से ही पहरे पर बैठा दिया। आदेश दिए गए कि रात भर लगातार सोशल मीडिया की निगरानी की जाए और अगर इस दौरान कोई भी विवादित पोस्ट नजर आए तो सुबह होते ही खुराफाती शख्स को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई भी कर दी जाए।
सुबह आठ बजे अपने इलाकों में पहुंच जाएंगे मजिस्ट्रेट
एडीजी जोन ने सभी कप्तानों को रात से ही तैयारी पूरी करने और शनिवार सुबह आठ बजे से सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ दौरा कर स्थिति परखने के निर्देश दिए। सभी जिलों को सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में रात से ही विशेष निगरानी करने, लोकल इंटेलिजेंस सक्रिय रखने और सूचनाओं का हर घंटे विश्लेषण करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई चूक न हो सके। रात में ही धार्मिक नेताओं से संपर्क कर उनसे फैसले को लेकर अपने समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने के लिए सहयोग लेने को कहा गया है। रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी को भी रात में ही सभी जिलों में रवाना किया गया।
विज्ञापन
रात में शुरू हुआ चेकिंग अभियान
अयोध्या मामले की संवेदनशीलता को लेकर बरेली जोन के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को रात से ही चौराहों और चेकपोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। अस्थाई जेल बनाने, पुलिस बल को लाने ले जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण आदि कामों में पुलिस पूरी रात लगी रही।
पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस को शुक्रवार रात को ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह आठ बजे से सभी पुलिस अधिकारी और टीमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ अपने क्षेत्रों का दौरा करेंगी। - अविनाश चंद्र, एडीजी, बरेली जोन