{"_id":"5dc4794e8ebc3e5afe1983a9","slug":"religion-bareilly-news-bly3831467178","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल निकलेगा पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल निकलेगा पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ईद मिलादुन्नबी पर पुराना शहर में जुलूसे मोहम्मदी नौ नवंबर को निकाला जाएगा। जुलूस छह मीनार मस्जिद से शुरू होगा। इसमें इस बार लगभग सवा सौ अंजुमनें शामिल हो रही हैं।
जुलूसे मोहम्मदी की कयादत दरगाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां करेंगे। वह कमर चिश्ती को परचमे जुलूस सौंप कर रवाना करेंगे। जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ वापस आएगा। इसके बाद पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। जुलूस की व्यवस्था के लिए कमेटी की ओर से वालंटियर्स भी लगाए जाएंगे। इसका प्रभारी शादाब शमीम को बनाया गया है। आयोजक कमेटी अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदर इमशाद हुसैन ने बताया कि जुलूस में शामिल होने वाली अंजुमनों को हाईकोर्ट के आदेश से अवगत करा दिया गया है। बडे़ वाहन सहित राजनीतिक नारे और लाठी-डंडा यहां तक कि नकली तलवारों पर भी पाबंदी रहेगी। जुलूस में अमन का पैगाम देने वाली हदीसों का प्रदर्शन, इस्लाम की शिक्षा, देश-प्रेम की छटा नजर आएगी। साथ ही जनता से भी अपील की गई है कि खाना-तोहफे बांटने के साथ ही शिक्षा से जुड़ी सामग्री भी बांटें। जुलूस में महिलाओं की शिरकत पर सख्ती से पाबंदी की गई है। जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में अध्यक्ष इमशाद हुसैन, हाफिज नियाज अहमद, अंजुम शमीम, नवाब मुजाहिद हसन खां, प्रोफेसर जाहिद खां, इकरार अहमद, डॉ. एसयू चिश्ती, मोहम्मद उस्मान, अनवर हसन, यामीन हसन आदि मौजूद रहे।