फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे के साथ शस्त्र प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध

Fri, 08 Nov 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। ईद मिलादुन्नबी को लेकर प्रशासन और पुलिस के उच्चाधिकारियों ने शांति व्यवस्था के लिए खास प्लानिंग तैयार कर ली है। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध के साथ ही आयोजकों से इसमें सहयोग करने की अपील की है। जुलूस पुराने परंपरागत मार्ग से ही गुजरेगा। किसी नए रूट की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन भी नहीं होगा। कमिश्नर ने जुलूस मार्ग पर सड़कों के गड्ढे अगले 24 घंटों के भीतर भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में ईदे मिलदुन्नबी को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कहा कि पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने इस अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर इंतजामिया अंजुमनों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने और पानी की सप्लाई के साथ एंबुलेंस आदि व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। एडीजी अविनाश चंद्र ने कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। जुलूस में आने वाली विभिन्न अंजुमनों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाया गया है। डीएम नितीश कुमार ने जुलूस की इंतजामिया कमेटियों के पदाधिकारियों से उनके सुझाव जानने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के रास्ते में बिजली के ढीले तार ठीक किए जाएं। पानी के टैंकर, रोड लाइट, साफ -सफाई और चूना डलवाने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्हाेंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक दशा में सड़कों की स्थिति सुधारी जाए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जारी न हो कोई आपत्तिजनक मेसेज
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि डीजे तो प्रतिबंधित है ही लेकिन लाउडस्पीकर की आवाज भी तेज नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंजुमन के जिम्मेदार पदाधिकारी जुलूस के साथ चलेंगे और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। उन्होंने बैठक में आए जुलूस इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों से कहा कि उन सब की जिम्मेदारी है कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक मेसेज और वीडियो वायरल न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed