फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

शराफत मियां कामिल बुजुर्ग, देश की बड़ी शख्सियतों में शुमार

Sat, 02 Nov 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। हजरत शाह शराफत अली मियां के उर्स के क्रम में शहर में जगह-जगह जश्ने शाह शराफत मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में एक महफिल गुलाबनगर में संपन्न हुई। इस मौके पर खुसूसी आलिम इलाहाबाद के मौलाना आरिफ इकबाल ने हजरत शाह सकलैन अली मियां को कामिल बुजुर्ग बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हजरत शाह सकलैन अली मियां का शुमार हिंदुस्तान की बड़ी शख्सियतों में है। उनके जानशीन पीरो मुर्शिद शाह मोहम्मद सकलैन मियां ने अपनी बेमिसाल मेहनत और मुजाहिरों से सिलसिला-ए-सकलैनिया शराफतिया को देश विदेशों में फैलाया है। मौलाना मुख्तार सकलैनी ने नबी-ए-करीम, इस्लामी तौर तरीकों पर पूरी तरह से अमल करने की हिदायत दी। इस बीच हसीब रौनक सकलैनी, मजहर सकलैनी, इमरान सकलैनी, अरबाज सकसैनी ने कलाम पेश किए। यह जश्न हजरत शाह सकलैन अकादमी गुलाबनगर यूनिट की ओर से पीरो मुर्शिद शाह सकलैन मियां की सपरस्ती में संपन्न हुआ। निजामत नूर खान ने की। पूर्व में फातिहा के बाद लंगरे आम किया गया। इस दौरान हाजी गुड्डू, सकलैनी, उसमान सकलैनी, शकील सकलैनी, नुरुद्दीन पहलवान, कमाल सकलैनी आद का सहयोग रहा।
विज्ञापन


आज का कार्यक्रम
बरेली। मीडिया प्रभारी मोहसिन आलम ने बताया कि शनिवार को अहमद अली तालाब पर जश्ने शाह शराफत रात नौ बजे से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed