फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

इस्लामिया मैदान पर उर्स की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची दरगाह की टीम

Tue, 15 Oct 2019 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। तीन दिवसीय उर्स-ए-रजवी शुरू होने में अब नौ दिन शेष रह गए हैं। उर्स की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए दरगाह आला हजरत के संगठन टीटीएस की टीम इस्लामियां कॉलेज मैदान पहुंची। टीम ने नगर निगम के काम पर असंतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

टीम मंगलवार को आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) के निर्देश पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची थी। टीम में शामिल लोगों ने कहा कि उर्स स्थल पर मुख्य काम नगर निगम का रहता है। इस बार नगर निगम का काम धीमी गति से चल रहा है। उर्स स्थल से दरगाह तक के रास्ते के गड्ढों में पैचवर्क, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट लाइट आदि का काम अभी तक शुरू नहीं किया गया है, जबकि हमेशा की तरह इस बार भी देश विदेश के जायरीन बड़ी संख्या में आने की खबर सज्जादानशनी मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी को मिल रही है।
विज्ञापन

दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि इस संबंध में दरगाह प्रमुख की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम अधिकारियों से मिला। इसमें हाजी जावेद खान ने मांग की है कि नगर निगम अपना काम हरहाल में 21 अक्तूबर तक पूरा कर ले ताकि बाहर से आने वाले जायरीन को परेशानी न हो। इस दौरान शाहिद खां नूरी, परवेज नूरी, ताहिर अल्वी, औरंगजेब नूरी, मंजूर खान, हाजी अब्बास नूरी, अदनान खान, सैयद माजिद, सबलू रजा, फैज कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed