{"_id":"5d852c6c8ebc3e93c95f17d7","slug":"religion-bareilly-news-bly3769453115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि से चुने फूल, कल होगा विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि से चुने फूल, कल होगा विसर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिन पितरों को उनके अपनों ने शवदाह के बाद मुड़कर नहीं देखा, उनके अस्थि कलशों का गंगा में विसर्जन के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। गुरुवार को अमर उजाला की मुहिम पर महिला जागृति मंच की ओर से करीब चार सौ अस्थि कलशों का विसर्जन किया गया था। वहीं, अब सर्वधर्म सेवा समिति ने गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि पर शुक्रवार को दो साल पुराने अस्थि कलशों के विसर्जन का संकल्प लिया है।
सर्वधर्म सेवा समिति के संस्थापक प्रवीण उपाध्याय, संरक्षक ज्ञानेश साहू और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत जौहरी शुक्रवार की दोपहर में गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि पहुंचे। वहां दो साल से अधिक पुराने अस्थि कलशों को बाहर निकालकर उसे गंगा में विसर्जन के लिए तैयार किया। बताया कि वे सुबह साढ़े सात बजे अस्थि कलशों से भरे मैजिक के साथ रविवार को कछला रवाना होंगे। वहां विधि विधान से विसर्जन के सारे कर्मकांड पूरे कर गंगा में अस्थियों का विसर्जन करेंगे। इसके बाद ब्राह्मण भोज भी कराया जाएगा। पदाधिकारियों ने अमर उजाला की ओर से चलाई जा रही मुहिम को सराहा है।