फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

या हुसैन की सदाओं के साथ दफ्न हुए तख्तो अलम

Wed, 11 Sep 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। मोहर्रदारी के आखिरी रोज यौमे आशुरा पर शहर भर के मुसलमान इमाम हुसैन की याद में गमजदा रहे। इस गमगीन माहौल के बीच कर्बला में शहर भर के तख्तो ताजिए या हुसैन.. की सदाओं के साथ दफन किए गए। यहां पर लोगों ने नियाज नजर कर चिरागां भी किया।
विज्ञापन

यौमे आशुरा बाकरगंज की कर्बला पर सुबह नजर पेश की गई। इसके बाद तख्तो ताजियों और छड़ों के जुलूस पहुंचना शुरू हो गए। यह सिलसिला रात तक जारी रहा। इसी बीच दोपहर में खानकाह नियाजिया से जुलूस कर्बला पहुंचा। दो दर्जन से ज्यादा तख्तो ताजिए और अलम इस जुलूस में शामिल थे। यह जुलूस खानकाह से सज्जादानशीन शाह हसनी मियां की सरपरस्ती और प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की कयादत में रवाना हुआ, जो किला क्षेत्र के तमाम इलाकों से होते हुए कर्बला पहुंचा। इसमें नायब सज्जादा अल्हाज शाह मेंहदीं मियां, कमाल मियां नियाजी, कासिम मियां नियाजी, जाहिद मियां नियाजी आदि खानवादों और मौलाना कासिम सहित सैकड़ों की संख्या में मुरीद शामिल थे। इस जुलूस के ताजिये तख्त के कपड़े फूल आदि दफन करने के बाद वहां पर फातेहा पढ़ी गई। इसके कर्बला पर ही खानकाह की ओर से लंगर किया गया।
विज्ञापन

शहर की सड़कों और गलियों में सुबह से ही तख्तो ताजियों छड़ों के जुलूस दिखना शुरू हो गए थे। सभी का रुख कर्बला की ओर था। या हुसैन की सदा बुलंद करते ताजिएदार मातमी धुन के साथ बाकरगंज कर्बला पहुंचे इसमें पुराना शहर और शहरी इलाकों के अलावा किला व आस पास गांव के भी तख्तो ताजिए कर्बला पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्बला पर पेश की गई नजर
बरेली। बाकरगंज कर्बला में तख्तो ताजियों के दफन होने से पहले सुबह यहां पर शब्बू मियां के सदारत में नजर पेश की गई। इसके बाद लंगर जारी किया गया। नजर के वक्त कर्बला कमेटी के सदर खलील अहमद, उपाध्यक्ष महताब अली, सचिव हबीब हुसैन, वाहिद हुसैन, डॉ. सरताज हुसैन आदि मौजूद रहे। कमेटी के इन सभी लोगों ने ही कर्बला और मेले की व्यवस्था संभाली।

कर्बला पर चार रोजा मेला लगा
बरेली। मोहर्रम के मौके पर कर्बला में चार रोजा मेला लगाया गया है। इसकी शुरूआत मंगलवार से हुई। इसमें तमाम तरह की खान पान, खेल खिलौनों सहित तरह-तरह के तमाशे और झूले आदि लगाए गए, जिसका यहां आने वालों ने अपनी अपनी पसंद के अनुसार लुत्फ लिया। मेले का संचालन डॉ. सरताज हुसैन ने किया। मेला इंचार्ज वाहिद हुसैन ने बताया कि यह मेला 13 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed