फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

हम जिंदगी लुटाने आए हैं तेरे दर पर...

Sat, 07 Sep 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। जन्माष्टमी के बाद मंदिरों में चल रहे श्रीराधाष्टमी महोत्सव के कार्यक्रमों का सिलसिला शुक्र वार को विधि विधान से संपन्न हुआ। श्री हरि मंदिर में चल रहे 59वें विराट भक्ति ज्ञान वार्षिक महोत्सव में शुक्रवार को भजन गायिका माधवी शर्मा ने ‘हम जिंदगी लुटाने आए हैं तेरे दर पर, आंखों में इंतजार है सरकार आपका, पिला दे राधा श्याम की मस्ती’ समेत अन्य भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

भजन कार्यक्रम के बाद हरमिलाप मिशन पानीपत से आईं कान्ता देवी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और ‘प्रभु जी तुम बड़े दयालु हो’ भजन सुनाया। इसके बाद भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां रवि छाबड़ा, सतीश खट्टर, जितिन दुआ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिला मंडली ने सुनाए भजन
राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव के आखिरी दिन महिला मंडली ने सुबह भजन सुनाए और फिर राधा कृष्ण के स्वरूप में सजकर आए बच्चों ने नृत्य से मन मोहा। बच्चों को पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें श्री बांके बिहारी कल्याण समिति, बांके बिहारी सेवा मंडल, बांके बिहारी महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed