फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   religion

रंग और गुुलाल उड़ाकर लगाया गणपति बप्पा मोरिया का जयकारा

Sat, 07 Sep 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
religion
बरेली। चतुर्थी पर श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद अष्टमी पर भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा की आवाजाही से रामगंगा जाने वाले बदायूं मार्ग ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के जयकारों से गूंजता रहा। रंग, गुलाल उड़ाकर हर्षोल्लास के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
विज्ञापन

चौकी चौराहा स्थित श्री गणेश उत्सव समिति की ओर से श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई। सुबह विधि विधान से पूजन के बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। फिर विसर्जन यात्रा पारंपरिक मार्गों से होते हुए रामगंगा पहुंची। इसके अलावा शहर में चतुर्थी पर घरों और पंडालों में विराजित श्रीगणेश की प्रतिमा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। शहर के कई इलाकों समेत सैन्य क्वॉर्टर और देहात क्षेत्रों से भी श्री गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए रामगंगा पर श्रद्धालु पहुंचे थे। ट्रैक्टर, ट्रक और मैजिक से श्री गणेश प्रतिमाएं नगर पंचायत के बनाए गए विसर्जन स्थल तक लाईं गईं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर खूब थिरके, रंग-गुलाल उड़ाकर और एकदूजे को रंगों से सराबोर करने के बाद प्रतिमा का विधि विधान से पूजन और फिर मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन कराया। श्रद्धालुओं के मुताबिक मन्नत के अनुसार चार दिन बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया है। बता दें कि विसर्जन के लिए कुछ लोग प्रतिमा को लेकर नगर पंचायत की ओर से विसर्जन स्थल को बढ़े तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जानकारी के मुताबिक रामगंगा पर शुक्रवार को 16 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कछला में किया प्रतिमा का विसर्जन
सिविल लाइंस आवास विकास कॉलोनी के पार्क में स्थापित श्रीगणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को कछला में विसर्जित किया गया। सुबह विधि विधान से पूजन के बाद श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए कछला रवाना हुए। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से यात्रा गूंजती रही। आयोजन में अजय शुक्ला, पारस शुक्ला, जुनेंद्र शर्मा, खंजन शुक्ला, सीमा शुक्ला, इलू शुक्ला, राहुल, पुष्कर, महेश पंडित और अन्य मौजूद रहे।

‘गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन’
श्रीगणेश महोत्सव समिति मराठा बुलियन एसोसिएशन की ओर से आलमगीरीगंज में चल रहे गणेशोत्सव में शुक्रवार को म्युजिकल ग्रुप की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। इसमें ‘गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के भक्ति गीत गूंजते रहे। इसके बाद मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और भाजपा नेता डॉ. अनिल शर्मा ने पूजन और महाआरती की। प्रसाद वितरण से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया
श्री गणेश महोत्सव समिति के तत्वाधान में शाहाबाद स्थित श्री विभूतिनाथ मंदिर में चल रहे गणेशोत्सव में श्री राधा रानी का जन्मदिवस मनाया गया। जन्मोत्सव में अंकुर महाराज ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और भाजपा नेता गुलशन आनंद ने श्री गणेश जी का पूजन और महाआरती की। यहां अरुण वर्मा, ऋषि खंडेलवाल, प्रशांत वर्मा, उदित वर्मा व अन्य का सहयोग रहा।


प्रदोष पूजन का हुआ आयोजन
श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति कटरा मानराय में चल रहे श्री गणेशोत्सव में शुक्रवार को प्रदोष पूजन का आयोजन हुआ। महिला मंडली ने श्री गणेश के सुमधुर भजन सुनाए। इसके बाद शंकर भगवान की झांकी प्रस्तुत की गई। इसके बाद विधि विधान से श्री गणेश का पूजन और महाआरती हुई और प्रसाद वितरण से कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां विशाल श्रीवास्तव, अतुल सिंघल, सोनू, रोहित, अमित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed