{"_id":"5fb172478ebc3e9bcb6f273b","slug":"relief-pollution-caused-by-fireworks-washed-away-by-rain-bareilly-news-bly4269298101","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: आतिशबाजी से बढ़ा प्रदूषण बारिश ने धो दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: आतिशबाजी से बढ़ा प्रदूषण बारिश ने धो दिया
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम चार बजे छाए घने बादल, मौसम वैज्ञानिकों का तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान
विज्ञापन
बरेली। शहर में प्रदूषण स्तर पहले ही खतरनाक स्थिति तक पहुंचा हुआ था जिसे शनिवार रात दिवाली की आतिशबाजी ने और ज्यादा खराब कर दिया। राहत की बात यह रही कि रविवार शाम जब धुंध की परत शहर को ढक चुकी थी तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होने से प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हल्के बादल पहले ही कई दिनों से मंडरा रहे थे जो काफी मात्रा में पटाखों से उत्सर्जित धुआं समाने के बाद और सघन हो गए। हवा स्थिर रही मगर घने बादल मंडराने की वजह से तापमान भी गिर गया। अनुकूल दबाव बनने से शाम करीब साढ़े सात बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात आठ बजे हल्की तेज बारिश शुरू हुई जो रुक-रुककर जारी रही। इससे तापमान गिरने से ठंड का भी एहसास होने लगा। बरेली कॉलेज बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक खरे के मुताबिक बारिश ने पटाखों की जहरीली गैसों का प्रदूषण काफी हद तक कम किया है। बारिश के बाद हवा में घुले पीएम 2.5 और पीएम 10 कण भारी होकर जमीन पर बैठ जाएंगे और लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी। हालांकि बारिश का पानी प्रदूषित होने के कारण इसमें भीगने वालों को त्वचा रोग हो सकता है।

अब तीन दिन बाद खिलेगी धूप
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ होने में करीब तीन दिन का वक्त लगेगा। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक बादल छाए हैं। हल्के बादल बने रहेंगे लेकिन बारिश के आसार कम हैं। करीब तीन दिन यही स्थिति बने रहने और तापमान गिरने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.5 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री तक गिरावर्ट दर्ज कराकर 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी 90 फीसदी रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन