फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Released on bail in dowry murder case, shot in the back when he came to the wedding procession

Bareilly News: दहेज हत्या में जमानत पर छूटा, बरात में आया तो पीठ पर लगी गोली

Sun, 09 Mar 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Released on bail in dowry murder case, shot in the back when he came to the wedding procession
बरेली। सिरौली में दहेज हत्या के आरोपी गुड्डा जमानत पर बाहर आया तो किसी ने उसकी पीठ पर गोली मार दी। उसने शहर की गिहार बस्ती निवासी कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुड्डा की बहन ने भाई की पुत्रवधू के परिजनों पर आरोप लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को घटना के साक्ष्य नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

किला के चंदननगर की रहने वाली सावित्री ने बताया कि सिरौली निवासी ख्याली काफी समय से शहर की गिहार बस्ती में रहता है। ख्याली की बेटी का विवाह उनके भाई गुड्डा के बेटे गौरव से हुआ था। ख्याली की बेटी ने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी थी। ख्याली ने उनके भाई गुड्डा उर्फ गुड्डू, भाभी रामा और भतीजे गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुड्डा का परिवार सिरौली में रहता है। शुक्रवार को गुड्डा अपनी साली की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने गिहार बस्ती आया था।
विज्ञापन

सावित्री के मुताबिक, गुड्डा रात के वक्त चाय पीकर बाहर टहल रहा था। तभी इस्लामिया कॉलेज मैदान के पास ख्याली, सतीश और ज्योति आकर उससे अभद्रता करने लगे। सतीश ने तमंचा निकालकर गुड्डा पर फायर झोंक दिया। गोली गुड्डा की पीठ पर लगी। वह चीखे तो आरोपी भाग गए। गुड्डा को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में नहीं आए आरोपी, लोकेशन भी नहीं मिल रही
कोतवाल अमित पांडेय ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को बताए जा रहे घटनास्थल पर कोई साक्ष्य नहीं मिले। संभावित रास्तों के सीसीटीवी खंगाले गए, पर उनमें भी आरोपियों की तस्वीर नहीं दिखीं। आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन भी दूसरी जगह मिली। ऐसे में घटना संदेह के दायरे में आ गई।

बेटा जेल में बंद, पूरा परिवार है नामजद
कोतवाली पुलिस ने सिरौली पुलिस से संपर्क किया तो पता लगा कि गुड्डा के पूरे परिवार पर वहां दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। गुड्डा के बेटे गौरव की पत्नी तुलसी की मौत हो गई थी। तुलसी के पिता ख्याली राम ने सितंबर 2024 में गौरव, उसके पिता गुड्डा, मां रामा देवी व बहन पायल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। तब से गुड्डा व गौरव जेल में थे। गुड्डा दो महीने पहले जमानत पर आया है। सुगबुगाहट है कि नया घटनाक्रम भी पुरानी घटना से जुड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed