फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Regular trains between Mailani-Pilibhit from 2nd September

Railway News: मैलानी-पीलीभीत के बीच दो सितंबर से नियमित ट्रेनें, कई गाड़ियों का बदला समय और नंबर

Sun, 01 Sep 2024 09:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 09:58 AM IST
सार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर ट्रेन संचालन का उद्घाटन करेंगे। इस रूट पर दो सितंबर से नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Regular trains between Mailani-Pilibhit from 2nd September
मैलानी में खड़ी पैसेंजर ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के लोगों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को पीलीभीत-मैलानी रेलखंड पर ट्रेन संचालन का उद्घाटन करेंगे। मैलानी से पीलीभीत के बीच दो सितंबर से नियमित चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो जाएगा। पीलीभीत से ट्रेन संचालन का उद्घाटन मेमू ट्रेन के जरिये होगा। 

विज्ञापन


मैलानी-पीलीभीत रूट पर चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी 
ट्रेन नंबर 55358 मैलानी से सुबह 4:55 बजे चलकर 07:45 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। 55360 मैलानी से 10:35 बजे चलकर 13:15 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। 55362 मैलानी से 17:50 बजे छूटकर 20:40 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसी प्रकार 55357 पीलीभीत से सुबह 6:40 बजे चलकर 9:20 बजे मैलानी पहुंचेगी। 
विज्ञापन


55359 पीलीभीत से सुबह 9:00 बजे छूटकर 11:35 मैलानी पहुंचेगी। 55361 पीलीभीत से 14:15 बजे छूटकर 16:45 बजे मैलानी पहुंचेगी। 05086 शाहगढ़ पैसेंजर मैलानी से 12:40 बजे छूटकर 15:25 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05085 पीलीभीत से 17:05 बजे चलकर मैलानी से 19:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेनें सभी हॉल्ट पर रुकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी-डालीगंज रूट की ट्रेनों का समय भी बदला 
दो सितंबर से मैलानी-डालीगंज रूट की दो ट्रेनें परिवर्तित समय से चलेंगी। रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05085 दो सितंबर से मैलानी से 18:55 के बजाय 19:50 बजे चलेगी और गोला से 20:18 बजे छूटकर लखीमपुर 21:03 बजे पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05493 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर मैलानी से 10:50 के बजाय दो सितंबर से 11:45 बजे चलेगी और गोला से 12:20 बजे छूटकर लखीमपुर 13:08 मिनट पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05492 सीतापुर-मैलानी पैसेंजर का लखीमपुर-मैलानी के बीच समय परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन लखीमपुर से 19:56 के बजाय 20:10 बजे, गोला से 21:13 बजे छूटकर 21:55 बजे मैलानी पहुंचेगी। सीतापुर और खीरी टाउन के बीच पुराने समय के अनुसार ही चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed