{"_id":"602d671c8ebc3ee96959a879","slug":"regular-flight-from-bareilly-to-delhi-from-march-10-bareilly-news-bly4375861171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली से दिल्ली की नियमित उड़ान 10 मार्च से, सप्ताह में चार दिन रहेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली से दिल्ली की नियमित उड़ान 10 मार्च से, सप्ताह में चार दिन रहेगी सेवा
Thu, 18 Feb 2021 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 03:56 AM IST
सार
- आठ मार्च को महिला दिवस पर होगी पहली उड़ान
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल पहले ही तैयार हो चुके बरेली एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का इंतजार खत्म हो गया है। आठ मार्च को कंपनी का 72 सीटर विमान दिल्ली से सुबह नौ बजे उड़कर दस बजे बरेली पहुंचेगा जो यहां से सुबह साढ़े दस बजे फिर उड़ान भरकर साढ़े 11 बजे दिल्ली पहुंचेगा। दस मार्च से एलाइंस एयर एविएशन लिमिटेड कंपनी बरेली-दिल्ली रूट पर नियमित सेवाएं शुरू कर देगी। तय शेड्यूल के मुताबिक सप्ताह में चार दिन नियमित उड़ानें होंगी।
विज्ञापन
औपचारिक तौर पर बरेली एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को क्षेत्रीय संपर्क योजना यानी ‘उड़ान’ में शामिल होने जा रहा है। कंपनी ने आठ मार्च से फ्लाइट नंबर 91701 और 91702 के लिए के लिए वायुसेना मुख्यालय से अनुमति मांगी है। एयर इंडिया की सहयोगी सरकारी कंपनी एलाइंस एयरलाइंस ने 19 अगस्त 2020 को बरेली एयरपोर्ट का परीक्षण कर रिपोर्ट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अफसरों को भेज दी थी।
विज्ञापन