{"_id":"65ecd1420eb0293e1e09acf8","slug":"registrars-conduct-irresponsible-vice-chancellor-bareilly-news-c-4-noi1138-359999-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलसचिव का आचरण गैरजिम्मेदाराना : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलसचिव का आचरण गैरजिम्मेदाराना : कुलपति
Sun, 10 Mar 2024 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति और कुलसचिव के बीच लेटर वार जारी है। अब कुलपति प्रो. केपी सिंह ने शनिवार को पत्र जारी कर विवि के नौ शिक्षकों (डॉ. योगराज सिंह, डॉ. सौरभ मिश्र, डॉ. मदन लाल, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार मौर्य, डॉ. आशीष कुमार जैन, डॉ. यतेंद्र कुमार, डॉ. संजीव और डॉ. अनिल कुमार सिंह) की प्रोन्नति संबंधी मामले के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
जारी पत्र के मुताबिक पिछले वर्ष मई में इन शिक्षकों की प्रोन्नति का अनुमोदन किया गया था। पूर्व कुलसचिव ने वेतन निर्धारण की कार्रवाई की थी। उनके स्थानांतरण के बाद से ये सभी पत्रावलियां वर्तमान कुलसचिव कार्यालय में लंबित हैं। शिक्षक संघ के घेराव करने के सात माह बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। इससे शिक्षक आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। इन पत्रावलियों का निस्तारण नहीं करने पर कुलपति ने कार्रवाई की बात भी लिखी है। इस पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल और प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) को भी भेजी गई है।