{"_id":"601c52c78ebc3ed27144984c","slug":"record-increased-trust-on-vaccine-bareilly-news-bly436068819","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन पर बढ़ा भरोसा तो बना रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन पर बढ़ा भरोसा तो बना रिकॉर्ड
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
पहले चक्र के पांचवें चरण में पिछले चार चरणों के मुकाबले 21 फीसदी से ज्यादा वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य विभाग ने 3597 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित कर 91 फीसदी लक्ष्य किया हासिल
बरेली। कोविड टीकाकरण के पहले चरण के पांचवें चक्र में स्वास्थ्यकर्मियों की हिचकिचाहट और भी टूटती दिखी। पिछले चार चक्रों के दौरान 64 से 70 फीसदी के बीच अटका रहा टीकाकरण बृहस्पतिवार को 91 फीसदी तक जा पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद राहत की सांस ली है। शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ विभाग और सुरक्षा इकाईयों के फ्रंटलाइन वर्करों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।
बृहस्पतिवार को 21 केंद्रों पर 38 सत्रों में वैक्सीनेशन हुआ। अफ सरों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने महिला जिला अस्पताल और पुरुष जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने केयर अस्पताल और खुशलोक अस्पताल का निरीक्षण किया। उपजिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शुचिता गंगवार ने केशलता अस्पताल, केयर अस्पताल और खुशलोक अस्पताल का निरीक्षण किया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एसपी अग्रवाल ने प्रताप अस्पताल, केयर अस्पताल और ईएसआई अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
सीएमओ ने बताया कि सुबह नौ बजे से शुरू हुआ टीकाकरण शाम पांच बजे तक चला। इसमें निजी और सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। वैक्सीनेशन के बाद लाभार्थी की जानकारी कोविन पोर्टल पर अपलोड की गई। पहले चक्र में करीब 64 फीसदी, दूसरे में 66, तीसरे में 67 और चौथे चक्र में 70 फीसदी टीकाकरण हुआ था।

शुक्रवार से शुरू होगा दूसरा चरण, विभागों के 1367 फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगी वैक्सीन