{"_id":"592ef3374f1c1b432bbdb165","slug":"ready-to-start-four-lane-dusshera-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ दशहरा मेले के लिए चौबारी होने लगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ दशहरा मेले के लिए चौबारी होने लगा तैयार
बरेली।
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
गंगा प्रदूषण की ये हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जून से लगने वाले ज्येष्ठ दशहरा मेला के लिए रामगंगा किनारे चौबारी गांव के पास चहल-पहल शुरू हो गई है। मेले में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल शौचालय रहेंगे।
बुधवार की दोपहर तीन बजे डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मेले में साफ.-सफाई बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्टॉल्स पर खाद्य पदार्थों की चेंकिंग करें। यह भी ध्यान दें कि स्टॅाल्स वाले अपना डस्टबिन रखकर उसी में कूड़ा डालें। पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। ओडीएफ का भी प्रचार प्रसार किया जाये। मेले का नजरी नक्शा बनाकर वीडियोग्राफी भी करायी जाए। मेला 2 जून से 4 जून 2016 तक लगेगा। मुख्य स्नान 3 जून को होगा। मेला अवधि में दो एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य कैंप लगेगा। कैंप में 24 घंटे डाक्टर एवं स्टाफ की तैनाती रहेगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था की गई है। पीने के पानी को पर्याप्त संख्या में वॉटर टैंक रहेंगे। 15 हैंडपंप भी मेला परिसर में लगवाए जाएंगे।
एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस फोर्स रहेगा, जो हर गतिविधि पर नजर रखेेंगे। स्नान का क्षेत्र सुभाषनगर थाने के अंतर्गत आता है और नखासे का क्षेत्र कैंट थाने के अंतर्गत इसलिए दोनों थाने की पुलिस की तैनाती की जायेगी। गोताखोरों की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं के लिए घाट पर वस्त्र आदि बदलने को टेंट की व्यवस्था की जा रही है। जो व्यापारी मेले से वापस जायें उनके साथ लूटपाट की घटनायें न हो इसका भी ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन एसपी सिंह, एसडीएम सदर डा. अर्चना द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।