फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ravi Yoga being made on Ganga Dussehra 2023

Ganga Dussehra 2023: इस बार गंगा दशहरा पर बन रहा रवि योग, राशि के अनुसार करें दान

Thu, 25 May 2023 10:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 May 2023 10:38 AM IST
सार

इस बार 29 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। गंगा दशहरा पर रवि योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस योग में राशि के अनुसार दान करने पर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Ravi Yoga being made on Ganga Dussehra 2023
Ganga Dussehra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरा इस बार रवि योग में हैं और यह योग पूरे दिन रहेगा। बरेली के ज्योतिर्विद डॉ. सौरभ शंखधर के मुताबिक ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि 29 मई 2023 दिन सोमवार को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 30 मई दिन मंगलवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर होगा। 

विज्ञापन


रवि योग पूरे दिन रहेगा और सिद्धि योग 29 मई को रात 9 बजकर 1 मिनट से लेकर 30 मई को रात 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। साथ ही इसी दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में राशि के अनुसार दान करने पर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

राशि अनुसार करें दान 

मेष- दिन में तिल और कपड़े का दान करें।
वृषभ- गरीबों को खाना और धन का दान करें।
मिथुन- पानी का दान करना शुभ रहेगा।
कर्क- पीले फलों का दान कर सकते हैं।
सिंह- तांबे के बर्तन या अनाज और किसी भी फल का दान कर सकते हैं।
कन्या- बेलफल का दान करें तो लाभ मिलेगा
तुला- सतनाजा का दान कर सकते हैं।
वृश्चिक- मौसमी फलों का दान करना चाहिए।
धनु- काले तिल का दान कर सकते हैं।
मकर- मिट्टी के घड़े दान करने से लाभ पाएंगे।
कुंभ- खाने की कोई भी सामग्री दान कर सकते हैं।
मीन- मीन राशि वाले पानी का दान करें तो उत्तम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed