फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ravan killed in Brahmapuri

ब्रह्मपुरी में मारा गया रावण

Fri, 24 Mar 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 24 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Ravan killed in Brahmapuri
Ravan killed in Brahmapuri - फोटो : बरेली, अमर उजाला
ब्रह्मपुरी में चल रही रामलीला में राम ने रावण का वध कर दिया। वहीं देर रात रावण के 25 फुट ऊंचे पुतले को भी फूंका गया। जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन

श्री राम लीला सभा की ओर से अयोध्या के न्यू बजरंग विजय आदर्श राम लीला मंडल के कलाकारों ने  बृहस्पतिवार को राम लीला में रावण वध की लीला का मंचन किया। अहिरावण वध के पश्चात लंकेश बहुत दुखी हुए और फिर स्वयं रथ पर सवार हो कर युद्ध भूमि पर लड़ने गए। इधर भगवान श्री राम पैदल और रावण को रथ पर सवार देख कर देवराज इंद्र ने रथ भेजा। इसके बाद भी रावण न मरा तो विभीषण ने बताया कि भगवान इसके नाभि में अमृत है आप इसकी नाभि में 31 वाण मारकर अमृत सुखाइए। तब राम ने उसी तरह रावण का वध किया। 
विज्ञापन

इसके बाद सात फेरे निकाले गए। इसमें एक रथ पर श्री राम और दूसरे रथ पर रावण सवार थे। यह फेरा बड़ी बमनपुरी, मलूकपुर चौराहा, सौदागरान तक निकाले गया। इसमेें बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल हुए। रास्ते भर जय श्री राम के नारों की गूंज रही। तत्पश्चात रंग बिरंगी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद ही रावण के पुतले का दहन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर आईएस तोमर ने श्री राम लक्ष्मण और सीता की आरती उतारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुनीश शर्मा, राधा कृष्ण शर्मा, अमित अरोड़ा, अविनाथ शंखधार, इंद्रदवे त्रिवेदी, मनोज रस्तोगी, रंजीत रस्तोगी, दीपांश रस्तोगी, राकेश शंखधार, विवेक शर्मा, सुनील मिश्रा, धीरज दीक्षित, मोहित मेहरोत्रा, जनार्दन आचार्य, आलोक शंखधान आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को राम लीला में ब्रह्मपुरी से राजगद्दी (शोभायात्रा) दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा के साहूकारा पहुंचने पर शाम को भरत मिलाप होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed