फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ration of quota will be delivered to the house of 500 card holders of Subhashnagar

सुभाषनगर के 500 कार्ड धारकों के घर पहुंचाया जाएगा कोटे का राशन

Sat, 04 Apr 2020 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ration of quota will be delivered to the house of 500 card holders of Subhashnagar
सुभाष नगर में लोगों ने अब भी बंद किए हुए हैं रास्ते। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना संक्रमित परिवार मिलने के बाद बहुत कम समय के लिए खुल रहीं कोटे की दुकानें

विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस से संक्रमित एक परिवार मिलने के बाद सुभाषनगर को सील कर दिया गया है। जिस वजह से यहां कोटे की दुकानें बहुत कम समय के लिए खुल पा रही हैं। करीब पांच सौ कार्ड धारकों को कोटे का राशन नहीं मिल पा रहा है। इस दिक्कत को देखते हुए डीएसओ ने प्रभावित क्षेत्र के कार्ड धारकों को उनके घर में ही राशन भिजवाने के निर्देश कोटेदारों को दिए हैं।

शहर के अन्य क्षेत्रों में एक अप्रैल से अंत्योदय कार्डधारकों के साथ मजदूरों को मुफ्त राशन और पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जा चुका है। जबकि सुभाष नगर सील होने की वजह से यहां के कोटेदार हरिओम और धर्मपाल राशन नहीं बांट पा रहे हैं। पूर्ति विभाग के एआरओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि यहां कोटे की दुकानें तो खुल रही हैं, लेकिन लोगों की भीड़ एकत्र न हो, इसलिए दुकान बहुत कम समय के लिए खुल पा रही है। इसलिए इस एरिया के कार्डधारकों को सीधे उनके घरों तक राशन पहुंचाने की प्लानिंग बनाई गई है। डीएमओ सीमा त्रिपाठी ने राशन घर भिजवाने के लिए दोनों कोटेदारों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

‘सुुभाषनगर के प्रभावित एरिया में दोनों कोटेदारों को कार्डधारकों को राशन घर भिजवाने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही वितरण शुरू करा दिया जाएगा।’
- सीमा त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed