फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rashmi Chhabra won the title of Miss India in body building championships

शौक ने दिलाई शोहरत: रश्मि ने बॉडी बिल्डिंग में जीता मिस इंडिया का खिताब, अपनी बेटियों को भी दे रहीं ट्रेनिंग

Thu, 19 Sep 2024 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 10:27 AM IST
सार

उत्तराखंड के काशीपुर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बरेली की रश्मि छाबड़ा ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। रश्मि दो बेटियों की मां हैं। उन्होंने अपने शौक की राह पर चलकर यह सफलता प्राप्त की है।  

विज्ञापन
Rashmi Chhabra won the title of Miss India in body building championships
रश्मि छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रामपुर बाग निवासी रश्मि छाबड़ा शौक की राह पर चलकर बॉडी बिल्डर बन गईं। 15 सितंबर को उत्तराखंड के काशीपुर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद शौकिया तौर पर जिम जाना शुरू किया था।दिलचस्पी बढ़ी तो कोचिंग लेनी लगीं। अब बॉडी बिल्डिंग में चैंपियन बन गईं। उनकी 16 और 12 वर्ष की दो बेटियां भी हैं। अपनी सफलता से उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि सफलता की राह में उम्र मायने नहीं रखती।

विज्ञापन


रश्मि ने बताया कि वह छह साल से रामपुर बाग स्थित एक जिम में कोच देवेंद्र गंगवार से प्रशिक्षण ले रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, बल्कि जीत का परचम भी लहराया। वह अपनी सफलता का श्रेय कोच को देती हैं। उन्होंने सभी को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। खास तौर पर महिलाओं को नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इससे खुद स्वस्थ रहने के साथ ही पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगी।
विज्ञापन


बेटियों को दे रहीं प्रशिक्षण
वह अपनी बेटियों के साथ शहर की अन्य बेटियों को भी बॉडी बिल्डिंग का प्रशिक्षण दे रहीं हैं। वह अपनी बेटियों को नियमित तौर पर प्रशिक्षण केंद्र भेजती हैं और उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उनकी बेटियों ने भी विभिन्न स्तर पर खेलों में प्रतिभाग कर शहर का गौरव बढ़ाया है। उनका उद्देश्य देश के लिए नये खिलाड़ियों को तैयार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rashmi Chhabra won the title of Miss India in body building championships
रश्मि छाबड़ा - फोटो : अमर उजाला
पौष्टिक आहार से मिलेगी कामयाबी
रश्मि ने बताया कि आजकल युवा गलत तरीके से बॉडी बनाने के चक्कर में अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्हें जंक फूड से दूर रहते हुए अच्छे प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए और पूरे समर्पण के साथ लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाना चाहिए। तभी कामयाबी मिलेगी।
 

Rashmi Chhabra won the title of Miss India in body building championships
मिस्टर इंडिया बने देवेंद्र व मिस इंडिया रश्मि

देवेंद्र गंगवार चुने गए मिस्टर इंडिया
इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से उत्तराखंड के काशीपुर में 15 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शहर के देवेंद्र गंगवार ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता। आईबीएफए के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 

निर्णायक राउंड में देवेंद्र को मिस्टर इंडिया का खिताब व बाइक देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं, महिला वर्ग में रश्मि को मिस इंडिया का खिताब व 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा गया। आईबीएफए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु चौहान, मोहम्मद कमर, अशोक चौधरी, मनमोहन सिंह तनेजा, आलम सिद्दीकी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed